राज्य

झारखंड के हजारीबाग जिले के जंगल में 30 किलो आईईडी मिले

Admin Delhi 1
30 Jan 2022 3:29 PM GMT
झारखंड के हजारीबाग जिले के जंगल में 30 किलो आईईडी मिले
x

झारखंड के हजारीबाग जिले के एक जंगल में रविवार को 15-15 किलो वजन के दो शक्तिशाली आईईडी मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बालकमक्का जंगल के खार्की गांव के पास मिले। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीआरपीएफ और भारतीय रिजर्व बटालियन के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आईईडी बरामद हुआ।

उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी लगाए जाने का संदेह है। उन्होंने कहा कि झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

Next Story