
x
अहमदाबाद : अहमदाबाद में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां के शाहीबाग में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। आग पांचवीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, आग में झुलसकर एक बच्ची की मौत हो गई है। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। यह भी साफ नहीं हुआ है कि आग किस कारण से लगी। ऊपर की मंजिलों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहले उनकी कोशिश आग पर काबू पाने की है। इस बीच, अग्निकांड के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। पांचवीं मंजिल की गैलरी पर आग की लपटों के बीच कोई फंसा हुआ दिखाई दे रहा है।
Next Story





