राज्य

14 साल की नाबालिक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ 6 लोगों द्वारा किया सामूहिक दुष्कर्म,जुर्म दर्ज

Teja
7 July 2022 9:39 AM GMT
14 साल की नाबालिक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ 6 लोगों द्वारा किया सामूहिक दुष्कर्म,जुर्म दर्ज
x
नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म,जुर्म दर्ज

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में एक 14 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ 6 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। आरोप है कि थाना क्षेत्र की ही एक महिला ने उसे अगवा करा कर राजस्थान के राजगढ़ पहुंचवाया। राजगढ़ में किशोरी से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया व उसे एक जुलाई को बस में बैठा कर भाग गए। अब मामा के पूछने पर किशोरी ने अपने साथ हुए दुराचार का खुलासा किया। बुधवार को पुलिस देर रात तक किशोरी का मेडिकल कराने व अन्य जरूरी कार्रवाई में व्यस्त रही।

परिजनों ने बताया कि 29 जून की शाम करीब छह बजे बेटी दूध लाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसके साथ किसी अनहोनी के डर के चलते उन्होंने पुलिस से मदद मांगी व उसके अपहरण का केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने की सूचना किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुराचार कराने वाले गिरोह तक पहुंची। इसके चलते एक जुलाई की दोपहर किशोरी घर पहुंच गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां किशोरी ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं होने का बयान दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गिरोह से साठगांठ कर किशोरी को ऐसा बयान देने के लिए कहा।
अब उसके मामा ने उससे पूछा तो किशोरी ने अपने साथ अपहरण के बाद हुए दुराचार के बारे में बताया। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस देर रात तक मामले में कागजी कार्रवाई व किशोरी का मेडिकल कराने में व्यस्त रही। किशोरी ने परिजनों को बताया, घर से दूध लेने जाते समय उसे एक महिला अपने घर ले गई। यहां उसके कपड़े बदल कर फोटो खींचे। ये फोटो मोबाइल पर किसी को भेजे। इसके बाद एक गाड़ी आई और उसे ले गई। वे उसे राजगढ़ ले गए। उसे वहां एक मंदिर के बाहर लिखे राजगढ़ शब्द से इसका पता लगा। यहीं उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
गाड़ी में तीन लोग थे। इसके बाद तीन लोग और आए। ये अगले दिन व रात उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद एक जुलाई को 500 रुपये देकर बस में बैठाया और भाग गए। वह भिवानी पहुंची तो यहां भूख के मारे बुरा हाल था। यहां कुछ खाने के लिए उतरी तो बस निकल गई। फिर वह दूसरी बस से रोहतक पहुंची। किशोरी की हालत बेहद खराब है। वह ठीक से चल भी नहीं पा रही है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। चौकी की पुलिस ने उस पर दबाव बनाकर कोर्ट में पेशी के दौरान उसके साथ कुछ भी नहीं होने का बयान दिलाया। उसका मेडिकल तक नहीं कराया। डीएसपी मुख्यालय से गुहार लगाई तो मेडिकल की कार्रवाई शुरू हुई।


Next Story