राज्य

Northeast भारत की 10 खूबसूरत जगहें, पर्यटन के क्षेत्र में काफी उन्नत

Admin2
26 May 2022 6:00 AM GMT
Northeast भारत की 10 खूबसूरत जगहें, पर्यटन के क्षेत्र में काफी उन्नत
x
उत्तर पूर्व का स्काॅटलैंड

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :गंगटोक, सिक्किम भारत प्राकृतिक खूबसूरती से भरा पड़ा है। ऐसा ही एक शहर है घने पहाड़ों के बीच बसा हुआ गैंगटोक या गंगटोक। गंगटोक शहर जब आप जाओगे तो, शहर की सफाई आपको मंत्र मुग्ध कर देगी। खूबसूरत पहाड़ और साथ में बहती तीस्ता नदी, साफ सुथरी सड़कें, गंगटोक के सफर को और भी सुहाना कर देती हैं। गंगटोक में आप पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कींइग जैसे स्पोर्ट्स एडवेंचर का मजा ले सकती हैं। साथ ही गंगटोक का लाल बाजार, एमजी रोड, सेवन सिस्टर वाॅटर फाॅल, साॅन्गमो झील आदि भी देख सकती हैं। इसके अलावा गंगटोक प्राचीन मठों, मंदिरों और महलों के लिए भी जाना जाता है।

शिलांग, मेघालय मेघालय की राजधानी शिलांग को 'उत्तर पूर्व का स्काॅटलैंड' भी कहा जाता है। यहां बारह महीने शानदार मौसम रहता है। यहां के पहाड़ और खूबसूरत हरियाली की वजह यहां का मौसम ऑसम रहता है। यहां स्थित शिलांग पीक, लेडी हैदरी पार्क, कैलांग राॅक, वार्डस झील और मीठा झरना देख सकते हैं। शिलांग घूमने का असली मजा पैदल या लोकल ट्रांसपोर्ट से ही आता है। आप यहां उमियम झील, हाथी झरना, मौसिनराम गांव और जैकरम हाॅट स्प्रिंग भी घूम सकती हैं।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश 'त' यानि घोड़ा और 'वांग' यानि चुना गया। कहते हैं इस जगह को बौद्ध धर्म के छठे दलाई लामा ने अपने मठ को बनाने के लिए चुना था। इस काम में उनके घोड़े ने उनकी मदद की थी। तभी से इसका नाम 'तवांग' पड़ा। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले को प्रक्रति ने अपनी खूबसूरती से जी भर के नवाजा है। इस शांत और खूबसूरत जगह को देखकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे ऊपर वाले ने इसे फ़ुरसत में बैठकर बनाया है।
संदक्फू चोटी, पश्चिम बंगाल की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है, जो दार्जिलिंग में मौजूद है। संदक्फू चोटी से दुनिया की पांच सबसे उँची चोटियों में से चार, एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू देखे जा सकते हैं। उंचाइयों से प्रकृति को देखने का आनंद अलौकिक होता है। तो अगर आपको भी उंचाइयों से प्यार है, तब तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
Next Story