- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जीनत अमान ने कबूला...
लाइफ स्टाइल
जीनत अमान ने कबूला अपना गुनाह, फैंस के लिए पेश किया खास तोहफा
SHIDDHANT
12 Jan 2026 10:07 PM IST

x
Mumbai मुंबई। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें और यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों के साथ उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में लिखा, "मैंने एक बड़ी गलती कर दी है और पकड़े जाने से पहले ही माफी मांग लेनी चाहिए। मैंने पहले वादा किया था कि अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को विज्ञापन की तरह इस्तेमाल नहीं करूंगी, लेकिन अनजाने में वही हो गया। अगर आप मेरी प्रोफाइल में मार्च 2023 तक स्क्रॉल करेंगे, तो वह वादा वाला कैप्शन मिल जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि पिछले कुछ महीनों से उनकी सोशल मीडिया प्लानिंग में थोड़ी गड़बड़ी रही है, लेकिन अब वे इसे ठीक कर रही हैं। उन्होंने लिखा, "अब चिंता मत कीजिए, सब सुधार हो रहा है। अभिनेत्री ने प्रशंसकों से वादे पर अमल न कर पाने की माफी के तौर पर फैंस के लिए 'मीम-एट-अमन' नाम की नई सीरीज लॉन्च की। ये सभी मीम्स उन्हें नए साल पर व्हाट्सएप फॉरवर्ड्स से मिले थे। ये मीम्स थोड़े चटपटे, मजेदार और आजकल के इंटरनेट स्टाइल में हैं। जीनत ने लिखा, "ये मीम्स नए साल के फॉर्वर्ड्स से इंस्पायर्ड हैं। उम्मीद है कि 2026 आप सबके लिए मेहनत, सफलता और सकारात्मकता से भरा साल साबित हो। अब इन मजेदार जोक्स और पॉजिटिव मैसेज का मजा लीजिए।
अभिनेत्री ने फैंस से अपील भी की कि बताएं कौन-सा मीम सबसे ज्यादा पसंद आया या किसे देखकर लगता है कि "बस यही मेरा आज का मूड है। यह पोस्ट देखकर फैंस काफी खुश हुए। जीनत अमान की ईमानदारी और हल्के-फुल्के अंदाज ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। 70 के दशक की इस आइकॉनिक अदाकारा ने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई है, जहां वे न सिर्फ पुरानी यादें साझा करती हैं बल्कि आज के ट्रेंड्स के साथ भी जुड़ती दिखती हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsजीनत अमानसोशल मीडियाइंस्टाग्राम पोस्टबॉलीवुड अभिनेत्रीमीम-एट-अमनफैंसवायरल पोस्ट70 के दशक की अभिनेत्री
Next Story





