- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जीनत अमान ने सवाल...
लाइफ स्टाइल
जीनत अमान ने सवाल पूछा, क्या आज भी कपड़ों से तय होती है महिला की गलती?
SHIDDHANT
4 Dec 2025 10:55 PM IST

x
Mumbai मुंबई। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान अब भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे अपने प्रशंसकों के दिलों में खास मौजूदगी बनाए रखती हैं। अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ का एक यादगार सीन साझा किया, जिसमें अमिताभ बच्चन और उनका किरदार शामिल है। जीनत अमान ने साझा किए गए पोस्ट में लिखा कि वे अक्सर अपनी पुरानी फिल्मों के क्लिप देखती रहती हैं। इस दौरान उन्हें ‘द ग्रेट गैम्बलर’ में एक सीन याद आया, जिसमें एक लड़का उन्हें छेड़ता है। वे उस लड़के को पुलिस स्टेशन ले जाती हैं, लेकिन सीन में अमिताभ बच्चन उन्हें डांटते हैं और कहते हैं कि “तुमने जिस तरह के कपड़े पहन रखे हैं, तो लड़के ऐसा करते हैं।”
अभिनेत्री ने अपने अनुभव पर टिप्पणी करते हुए कहा, “जब हम युवा थे, तो लगता था कि समाज के सख्त नियम कभी नहीं बदलेंगे, फिर चाहे हम कितनी भी बगावत क्यों न कर लें। लेकिन समय के साथ, जब मैंने स्क्रीन से नजर हटाई, तो पाया कि बहुत कुछ बदल गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि सब कुछ नहीं बदला है, और आज भी कुछ लोग नैतिकता की ठेकेदारी करते हैं। लेकिन लोगों के सोचने-समझने के तरीके में बदलाव आया है। उन्होंने महिलाओं से सवाल किया कि क्या इस क्लिप में लड़के की छेड़छाड़ पर गुस्सा आया और क्या इंस्पेक्टर का ताना ‘खुद ही बुलावा देती हो’ देखकर सबसे ज्यादा गुस्सा उसी पर आया।
जीनत ने आज की लड़कियों के साहस की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने यह सीन एक युवा लड़की को दिखाया। लड़की ने इंस्पेक्टर विजय को देखकर कहा, “क्या लूजर है यार।” यह सुनकर अभिनेत्री हंसती रही। उन्होंने यह भी साझा किया कि आज वे खुद ज्यादा व्यावहारिक सोच रखने लगी हैं। उन्होंने कहा, “मैं मानती हूं कि हर किसी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का हक है, लेकिन दुनिया अभी हमारी सोच पर नहीं चलती। कुछ कपड़े कुछ जगहों पर ज्यादा ठीक होते हैं। क्या यह सोच पुरानी हो गई? शायद हां। लेकिन मेरे सारे बाल सफेद हो चुके हैं, इसलिए थोड़ा समझ लीजिए।”
अभिनेत्री ने पोस्ट के अंत में अपने फॉलोअर्स से प्रतिक्रिया मांगी और लिखा, “मैं आपकी राय जानना चाहती हूं, खासकर उन लोगों से जो मुझसे ज्यादा आज की दुनिया और नए नियम समझते हैं। यह पोस्ट न केवल पुरानी फिल्मों की याद दिलाता है, बल्कि समाज में महिलाओं की बदलती स्थिति और उनके आत्मविश्वास पर भी प्रकाश डालता है। जीनत अमान ने अपने अनुभवों के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज की सोच समय के साथ बदल रही है और महिलाओं को अपनी हिम्मत और अधिकारों के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
Tagsजीनत अमानद ग्रेट गैम्बलरअमिताभ बच्चनइंस्टाग्राम पोस्टपुरानी फिल्मेंमहिलाओं का साहसछेड़छाड़पुलिस इंस्पेक्टरसामाजिक बदलावयुवा पीढ़ीमहिला अधिकारसोच में बदलावबॉलीवुड।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





