लाइफ स्टाइल

मिनटों में तैयार होगी मजेदार पान आइसक्रीम, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Bharti sahu
28 May 2023 4:26 PM GMT
मिनटों में तैयार होगी मजेदार पान आइसक्रीम, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
x
हम आपको घर पर पान आइसक्रीम बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए
गर्मियों के दिन हैं और इन दिनों में आइसक्रीम खाने का अपन अलग ही मजा हैं। बाजार में आजकल मिलावट बहुत आने लगी है। ऐसे में अगर घर पर ही आइसक्रीम बनाई जाए तो अच्छा रहेगा। इसलिए आज हम आपके लिए आइसक्रीम का स्पेशल फ्लेवर लेकर आए हैं। जी हाँ, आज हम आपको घर पर पान आइसक्रीम बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री:
- पान के 3 पत्ते
- 2 चम्मच गुलकंद
- 1 चम्मच सौंफ
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 3 केले (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 300 मि.ली. दूध
- 2 चम्मच चीनी
- हरा फूड कलर (चाहें तो)
- दो चेरी
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक मिक्सर जार में पान के पत्तों को काटकर डाल दें।
- अब इसमें सौंफ, इलायची पाउडर, गुलकंद और केले डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें।
- इसके बाद दूध डालकर एक और बार अच्छे से फेंट लें।
- आप चाहें तो पेस्ट में जरा सा हरा रंग भी मिला सकते हैं।
- तैयार पेस्ट को अब एक ट्रे में डालें।
- ट्रे में आइसक्रीम डालने से प्लास्टिक रैप जरूर लगा लें।
- ट्रे को ऊपर से भी प्लास्टिल रैप से बंदकर जमने के लिए फ्रिजर में रख दें।
- लगभग 4-5 घंटे में आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।
Next Story