लाइफ स्टाइल

इन असरदार तरीकों से तेज होगा आपका नेल ग्रोथ

Gulabi
22 Nov 2021 9:31 AM GMT
इन असरदार तरीकों से तेज होगा आपका नेल ग्रोथ
x
लड़कियों को लंबे नेल्स खूब पसंद होते हैं और हर लड़की अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल्स बढ़ाना चाहती है।
लड़कियों को लंबे नेल्स खूब पसंद होते हैं और हर लड़की अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल्स बढ़ाना चाहती है। अब इसके लिए अक्सर आपको लोगों से यही सलाह मिलती होगी की नेल्स कट मत करो और ये अपने आप बढ़ जाएंगे। हालांकि ये भी कोई आसान काम नहीं है। नेल्स अगर बढ़ भी जाते हैं तो सबसे पहले तो वो काफी ज्यादा समय लेते हैं, साथ ही इनको ब्रेक होने से बचाना भी किसी टास्क से कम नहीं होता।
हां, नेल एक्सटेंशन कराना एक अच्छा विकल्प है लेकिन इनसे निपटना बहुत मुश्किल है। अगर साफ न रखा जाए तो इन नेल एक्सटेंशन से संक्रमण हो सकता है। साथ ही समय-समय पर नेल एक्सटेंशन करवाना भी एक काम है। इसलिए, अगर आप अपने नेल्स को बढ़ाने के लिए नेचुरल तरीकों की तलाश कर रहे हैं, तो जानें कुछ आसान और असरदार तरीके -
1) प्रोटीन
आपके लंबे नाखून न बढ़ने का एक कारण आपका खाना भी हो सकता है। नाखूनों की ग्रोथ में डाइट अहम भूमिका निभाती है। बहुत सी महिलाओं की यह भी शिकायत होती है कि उनके नाखून आसानी से टूट जाते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आप सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं कर रहे हैं। प्रोटीन शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।
2) नाखूनों को शेप दें
अपने नाखूनों को बढ़ने के साथ-साथ उन्हें आकार देते रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप गोल आकार को चुन सकते हैं क्योंकि यह आपके नाखूनों को टूटने से रोकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने नाखूनों को समय-समय पर ट्रिमिंग और आकार देते रहें, इससे आपके नाखूनों को लंबे और मजबूत होने में मदद मिलेगी।
3) पानी पियें
नाखून और बालों की ग्रोथ के लिए ढेर सारा पानी पीना बहुत पुराना उपाय है। खुद को हाइड्रेट रखने से नाखून तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। अगर आप सादा पानी पीना पसंद नहीं करते हैं तो नारियल पानी, ताजे फलों का जूस जैसे तरल पदार्थ पी सकते हैं।
4) एसीटोन नेल पॉलिश रिमूवर से बचें
नाखूनों को खूबसूरत दिखाने के लिए नेल पॉलिश हर कोई लगाता है। कई लोग अपने नेल पेंट का रंग भी अक्सर बदलते रहते हैं। ऐसे में एसीटोन वाले नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल आपके नाखून को नुकसान पहुंचा सकता है और ग्रोथ को रोक सकता है। इसके अलावा, ऐसे नेल पेंट्स के इस्तेमाल से बचें, जिनमें केमिकल मौजूद होते हैं क्योंकि ये आपके नाखून को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
5) बायोटिन
बायोटिन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है। यह खाने को ऊर्जा में बदल देता है और माना जाता है कि यह बालों और नाखूनों की ग्रोथ में फायदेमंद होता है। बायोटिन अंडे, साबुत अनाज, केला और मशरूम में भी पाया जाता है।
Next Story