लाइफ स्टाइल

युवक को SEX से है एलर्जी, खुद की सेक्सुएलिटी पर हुआ शक, चेक करने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
12 Feb 2021 10:44 AM IST
युवक को SEX से है एलर्जी, खुद की सेक्सुएलिटी पर हुआ शक, चेक करने उठाया ये कदम
x

एक युवक ने रिलेशनशिप पोर्टल पर अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर एक्सपर्ट से सलाह मांगी है. युवक ने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर अपनी उलझन शेयर की है. युवक ने बताया कि टीनएज में उसकी कई गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं और तीन साल पहले वो एक सीरियस रिलेशनशिप में भी था.

युवक ने लिखा, 'मेरे ब्रेकअप को तीन साल हो गए और उसके बाद से मैं किसी और के साथ रिश्ता नहीं बना पाया. मेरा उसके साथ बहुत लगाव था लेकिन मैं उसके लिए सेक्सुअली आकर्षित नहीं हो पाता था. हालांकि, हम फिजिकल रिलेशनशिप में भी थे लेकिन फिर भी ये मुझे अच्छा नहीं लगता था.'
युवक ने लिखा, 'अपनी सेक्सुएलिटी पर मुझे शंका होने लगी कि कहीं मैं समलैंगिक तो नहीं. अपनी ये उलझन दूर करने के लिए मैं लगभग एक साल पहले एक पुरुष के साथ डेट पर गया. मुझे उसके साथ अच्छी फीलिंग नहीं आई और मैं इस बात कर निश्चिंत हो गया कि अगर मैं स्ट्रेट नहीं तो समलैंगिक भी नहीं हूं.'
युवक ने लिखा, 'मुझे एक बात तो समझ में आ गई कि महिला हो या पुरुष मैं किसी के साथ भी रिश्ते में तब तक खुश रह सकता हूं जब तक कि हमारे बीच सेक्स ना आए. मेरा बचपन का कोई ट्रॉमा नहीं रहा है जिसकी वजह से मुझे ऐसा महसूस हो रहा हो.'
'मेरे दोस्त अक्सर सेक्शुअल फैंटसीज के बारे में बातें करते हैं. मैंने भी इसमें रुचि दिखाई है, हालांकि मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि मैं कभी भी सेक्स के बारे में सोचकर उत्तेजित नहीं हो पाता हूं.'
युवक ने एक्सपर्ट से पूछा, 'मैं एक मिलनसार व्यक्ति हूं और अब मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में जाना चाहता हूं लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा मुझे कोई ऐसा कब मिलेगा जो सेक्स की चाह ना रखे. मैं उसे कैसे समझाऊंगा कि मैं उससे सेक्स के बिना एक मजबूत संबंध बनाना चाहता हूं.'
वहीं, एक्सपर्ट ने युवक को समझाते हुए लिखा है कि हर व्यक्ति की सेक्सुएलिटी अलग होती है और सेक्स को लेकर सबका अनुभव भी अलग होता है. कोई किसी के प्रति ज्यादा आकर्षित होता है तो कोई कम. कुछ लोग सेक्स में तभी दिलचस्पी दिखाते हैं जब वो पार्टनर पर पूरी तरह भरोसा करने लगें.
एक्सपर्ट ने युवक को बताया कि उसका सेक्सुअल ओरिएंटेशन एसेक्सुअल है. एसेक्सुअल में व्यक्ति में यौन आकर्षण का अभाव होता है. एसेक्सुएलिटी भी लोगों में अलग-अलग होती है. कुछ लोगों को सेक्सुअल अट्रैक्शन बिल्कुल भी नहीं होता है जबकि कुछ लोगों में ये बहुत खास परिस्थितियों में थोड़ा होता है. कुछ लोग दूसरों के प्रति भावनात्मक रूप से आकर्षित होते हैं तो कुछ लोग हाथ पकड़ने और टच करने तक खुद को सीमित रखते हैं.
एक्सपर्ट ने युवक को अपने सेक्सुअल ओरिएंटेशन जैसे लोगों से संपर्क कर बात करने की सलाह दी है ताकि वो खुद की सेक्सुएलिटी के बारे में और अच्छे से जान सके. इसके अलावा एक्सपर्ट ने युवक से उन बातों पर भी गौर करने को कहा जिसकी वजह से सेक्सुअल या रोमांटिक फीलिंग आती है ताकि वो अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में गहराई से जान सके और ऐसे लोगों के साथ रिश्ता आगे बढ़ा सके.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story