- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dhokla Chaat इतने लजीज...
![Dhokla Chaat इतने लजीज नहीं भरेगा मन Dhokla Chaat इतने लजीज नहीं भरेगा मन](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/05/4364705-1.avif)
x
Dhokla Chaat रेसिपी: गुजराती फूड डिश ढोकला आपने जरूर चखा होगा। ढोकला अपने खास स्वाद के कारण लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। ढोकला एक ऐसी डिश है जिसे हाउसवाइफ जब-तब बनाती रहती हैं। ढोकला जितना टेस्टी होता है उससे बनने वाली चाट भी उतनी ही लजीज होती है। आपने अगर अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हम आपको आज इस रेसिपी को बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस तरीके की मदद से आप फटाफट इसे तैयार कर सकते हैं। दिन में किसी भी वक्त अगर आपको भूख लग रही है तो यह शानदार विकल्प है। यह बच्चों को जरूर पसंद आएगी।
सामग्री (Ingredients)
ढोकला – 1 कप
दही – 1/2 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
हरी मिर्च – 1
लाल मिर्च – चुटकी भर
जीरा पाउडर – 1 चुटकी
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
बारीक सेव – 1/4 कप
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आपको ढोकला तैयार करना होगा। आप चाहें तो बाजार से भी ढोकले खरीदकर प्रयोग कर सकते हैं।
- चाट में डालने वाली सामग्री प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- इसके बाद दही को लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें जिससे उसका घोल तैयार हो जाए।
- इसके बाद हरा धनिया लें और उसे भी बारीक काट लें। अब एक प्लेट लें और उसमें ढोकले सही तरीके से जमा लें।
- अब ढोकलों के ऊपर फेंटा हुआ दही और स्वादानुसार नमक छिड़क दें। इसके बाद ऊपर से जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर चुटकी भर डाल दें।
- इसके बाद ढोकले पर ऊपर से बारीक कटा प्याज और बारीक कटा टमाटर डालें।
- आप चाहें तो सिर्फ प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आखिर में ढोकला चाट के ऊपर बारीक सेव और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Tagsढोकला चाटरेसिपीdhokla chaatrecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story