लाइफ स्टाइल

वजन होगा तेजी से कम, रोजाना खाएं यह मौसमी फल

SANTOSI TANDI
5 Oct 2023 9:11 AM GMT
वजन होगा तेजी से कम, रोजाना खाएं यह मौसमी फल
x
रोजाना खाएं यह मौसमी फल
सर्दियों की शुरुआत होने लगी है। धीरे-धीरे मौसम में बदलाव के साथ सर्दियां खा जाएंगी और कई मौसमी फल व सब्जियां आपको बाजार में दिखने लगेंगे। बदलते मौसम के साथ बाजार में आने वाली फल और सब्जियां, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। यूं भी एक्सपर्ट्स मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव करने और मौसमी फल-सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इस समय पर बाजार में एक फल आने लगता है, जिसमें कई गुण छिपे हैं। साथ ही, यह फल महिलाओं के लिए वरदान है और वेट लॉस में कारगर है। हम बात कर रहे हैं सिंघाड़े की। सिंघाड़ा इस समय आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इससे कैसे वजन कम होता है और इसे कैसे खाना है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वेट लॉस के लिए सिंघाड़ा
सिंघाड़े में कैलोरीज और फैट बहुत कम होता है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं, या फिर हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहती हैं, तो यह आपकी मदद कर सकता है।
यह डाइटरी फाइबर का अच्छा सोर्स है। इससे डाइजेशन सुधरता है और पेट भरा हुआ लगता है। इसलिए वेट लॉस डाइट प्लान में एक्सपर्ट, सिंघाड़े को शामिल करने की सलाह देती हैं।
सिंघाड़े में पोटिशयम, मैग्नीज, कॉपर, विटामिन बी6 जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए यह शरीर में कमजोरी भी नहीं होने देता है।
सिंघाड़े में फाइबर अधिक होने की वजह से यह बाउल मूवमेंट को सुधारता है और आंतों की सेहत के लिए अच्छा होता है।
सिंघाड़े में लगभग 74 प्रतिशत वॉटर कंटेट होता है, जिसकी वजह से यह हमारी शरीर के सभी फंक्शन्स में मदद करता है और बॉडी को हाइड्रेट रखता है।
अगर आप लगभग 1 कप सिंघाड़ा खाती हैं, तो इससे शरीर को लगभग 90 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है और कार्ब्स लगभग 20 ग्राम व फाइबर लगभग 5-6 ग्राम होता है, जो डाइजेशन को मजूबत बनाता है।
डाइजेशन सही होने पर वेट लॉस आसानी से होता है।
इसमें मौजूद फाइबर की वजह से यह ब्लड प्रेशर और हार्ट फंक्शन के लिए भी फायदमंद है।
सिंघाड़े का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए भी अच्छा होता है।
सिंघाड़े की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, पित्त दोष की अधिकता होने पर यह फायदेमंद होता है और मोटापा भी कम करता है।
वेट लॉस के लिए सिंघाड़ा कैसे खाएं
सिंघाड़े को आप इस मौसम में रोज खा सकती हैं।
सिंघाड़े का आटा भी वेट लॉस के लिए अच्छा होता है।
इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे दिन में खाना ज्यादा अच्छा होता है।
सिंघाडे को पचाना कई बार कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है, इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखें।
Next Story