लाइफ स्टाइल

उम्र से 10 साल जवां दिखेंगी आप, रोज सुबह पिएं यह डिटॉक्स वॉटर

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 8:19 AM GMT
उम्र से 10 साल जवां दिखेंगी आप, रोज सुबह पिएं यह डिटॉक्स वॉटर
x
सुबह पिएं यह डिटॉक्स वॉटर
30: उम्र बढ़ने के साथ स्किन और शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं लेकिन कई बार गलत खान-पान अनियमित जीवनशैली और भी कई कारणों से चलते उम्र ज्यादा न होने पर भी आपके चेहरा का ग्लो खोने लगता है और उम्र ज्यादा लगने लगती है। कुछ महिलाओं के फेस पर 30 की उम्र से ही एजिंग के साइन दिखने शुरू हो जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आप उम्र से जवां दिखने के लिए उपाय ढूंढ रही हैं, तो आपको इस डिटॉक्स वॉटर की मदद लेनी चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
एंटी-एजिंग डिटॉक्स वॉटर के फायदे
नींबू में विटामिन-सी होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है। यह त्वचा में लचीलापन लाता है और एजिंग के साइन्स को कम करता है।
अदरक में जिंजरॉल होता है। यह स्किन रेडनेस और इरिटेशन को कम करता है। यह स्किन को ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाता है। इस डैमेज की वजह से प्री-मैच्योर एजिंग हो सकती है। यह उसे रोकता है।
पुदीने की पत्तियों में मेंथॉल होता है। यह त्वचा को आराम देता है, ठंडक महसूस करवाता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है।
खीरे में सिलिका होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और स्किन को स्मूथ बनाता है।
इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। चेहरे पर फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करते हैं।
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो त्वचा को मॉइश्चराइज रखते हैं और त्वचा के रूखेपन को कम कर, स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
स्किन हेल्थ के लिए डिटॉक्स वॉटर
सामग्री
चिया सीड्स- 1 टीस्पून
खीरा- आधा
पुदीना पत्तियां- मुट्ठी भर
नींबू- आधा कटा हुआ
अदरक- आधा इंच
इलायची- 2
पानी- 1 लीटर
विधि
सब चीजों को पानी की बॉटर में मिलाएं और अच्छे से हिलाएं।
इसे कुछ देर के लिए इंफ्यूज होने दें।
अब इसे धीरे-धीरे पिएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story