लाइफ स्टाइल

चंद दिनों में होगी मोटी और घनी आई ब्रो, बस करें ये 2 काम

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 7:45 AM GMT
चंद दिनों में होगी मोटी और घनी आई ब्रो, बस करें ये 2 काम
x
बस करें ये 2 काम
आपने देखा होगा कुछ महिलाओं की आई ब्रो बहुत सुंदर होती हैं। घनी और मोटी आई ब्रो आंखों की सुंदरता भी बढ़ाती हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं की आई ब्रो बहुत पतली और लाइट होती है। वे उसे सुंदर दिखाने के लिए अक्सर पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं। इससे आई ब्रो अच्छी तो लगती हैं, लेकिन यह एक परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है। `
कई महिलाएं आई ब्रो को घना बनाने के लिए माइक्रोब्लेडिंग और लेमिनेशन का सहारा भी लेती हैं। यह ट्रीटमेंट एकदम लास्ट ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन उससे पहले जरूरी है कि घर पर ऐसी चीजों को ट्राई करें जो सुरक्षित भी हैं और आपकी समस्या का हल भी। हम आपको ऐसे दो घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आई ब्रो को मोटा और घना बनाना आसान होगा। आप नारियल के तेल और प्याज के बीज की मदद से आंखों को घना और मोटा बना सकती हैं, कैसे आइए इस आर्टिकल में जानें।
क्यों होती हैं आई ब्रो पतली?
कई बार ओवर प्लकिंग के कारण भी आई ब्रो पतली होने लगती हैं। इसके अलावा कई सारे कारण होते हैं जिनकी वजह से आपकी आई ब्रो पतली हो जाती है। जेनेटिक्स, इंफेक्शन या स्किन की किसी गंभीर कंडीशन की वजह से कई महिलाओं की आई ब्रो खराब होती जाती हैं। वहीं, स्ट्रेस और एंग्जायटी भी हेयर लॉस का कारण बनता है।
आई ब्रो को घना बनाने के लिए नारियल तेल के फायदे
क्या वाकई नारियल का तेल आई ब्रो को बढ़ाने और घना बनाने में मदद करता है, तो इसका जवाब है-हां। नारियल के तेल में आपकी आई ब्रो को स्वस्थ रखने के लिए मॉइश्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं,जो आई ब्रो को नमी और पोषण देते हैं। इसे बाल घने और मोटे होते हैं। साथ ही, इसमें ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण भी हैं, तो किसी तरह के इंफेक्शन को रोककर आई ब्रो को ग्रो करने में मदद करते हैं।
आई ब्रो को घना बनाने के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं
सामग्री-
1/2 कप गुनगुना नारियल का तेल
1 कॉटन स्वाब
क्या करें-
नारियल तेल को बहुत हल्का-सा गुनगुना करें। इसके बाद उसमें क्यू टिप या कॉटन स्वाब डुबोएं।
कॉटन स्वाब को निचोड़कर आई ब्रो पर लगाएं और बालों के बढ़ने की दिशा में धीरे से फैलाएं
ध्यान रखें कि तेल भौंहों के ठीक ऊपर और नीचे की त्वचा पर भी लगे। इसी तरह दूसरी भौंह पर भी तेल लगाएं।
इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह अपना चेहरा धोने से पहले इसे वाइप्स से पोंछ लें।
आई ब्रो को घना बनाने के लिए प्याज के बीज के फायदे
प्याज के बीज या कलौंजी बहुत फायदेमंद है। यह आई ब्रो के बालों को झड़ने और पतला होने से रोकने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं, यह आई ब्रो को चमक भी प्रदान करेंगे। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के डैमेज को रिपेयर करते हैं। यदि आपकी भौंह के बाल सफेद दिखने लगे हैं, तो कलौंजी से बनाया मास्क उस समस्या से भी राहत दिला सकता है।
आई ब्रो को घना बनाने के लिए कैसे लगाएं कलौंजी
सामग्री-
1 छोटा चम्मच कलौंजी
1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
1/2 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
1 कॉटन स्वाब
क्या करें-
सबसे पहले एक कूटनी में कलौंजी डालकर उसे अच्छी तरह से पीस लें। यह एक महीन पाउडर की तरह होना चाहिए।
इसके बाद एक कटोरे में ऑलिव ऑयल और कलौंजी का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसमें ताजा घर का बना एलोवेरा जेल डालें और फिर एक बार मिक्स करें।
अपनी भौंहों को गीले कपड़े से साफ कर लें और फिर इस मास्क को कॉटन स्वाब की मदद से आई ब्रो पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
20 मिनट के बाद अपनी आई ब्रो साफ करें और ऑलिव ऑयल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
इसके अलावा ध्यान रखें कि कभी भी अपनी आई ब्रो को ओवर प्लक करने से बचें। इससे बाल पतले होने लगते हैं। अगर आप अच्छी आई ब्रो चाहती हैं, तो नारियल और ऑलिव ऑयल से रोजाना आई ब्रो को मसाज करें। अच्छा ब्लड सर्कुलेशन भी ग्रोथ में मदद करता है।
अब आप भी ये टिप्स आजमाकर देखें। यदि आपको कोई गंभीर परेशानी है, तो आप पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story