लाइफ स्टाइल

Warts से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान उपाय

Sanjna Verma
15 Aug 2024 12:22 PM GMT
Warts से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान उपाय
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: आपने अक्सर अपने आसपास कई लोगों के चेहरे, गर्दन,हाथ,पैर,पीठ आदि जैसी जगह पर मस्‍से निकले हुए देखे होंगे। शरीर पर निकले इन मस्सों में ना तो दर्द होता है और न ही ये किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाते हैं। बावजूद इसके लोग इनसे छुटकारा पाने के उपाय खोजते रहते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में नजर आने वाले ये मस्से दिखने में बेहद खराब लगते हैं। इतना ही नहीं कई बार शरीर में जरूरत से ज्यादा मस्से व्यक्ति का आत्मविश्वास कम करके उसके लिए
शर्मिंदगी
का कारण भी बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये 5 देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
लहसुन का पेस्ट-
Ayurveda में लहसुन को गुणों की खान माना गया है। यह चर्म रोगों के साथ कई अन्य रोगों को भी दूर करने में मदद कर सकता है। अनचाहे मस्से से छुटकारा पाने के लिए भी आप लहसुन का उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर उनका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को मस्से के ऊपर लगाकर बैंडेज लगा दें। इस उपाय को करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि लहसुन का पेस्ट गाढ़ा और मस्से को ऊपर ही लगा हुआ होना चाहिए।
फ्रेश ऐलोवेरा जेल-
आपके घर के गमले में लगा ऐलोवेरा का पौधा भी आपको अनचाहे मस्सों से छुटकारा दिला सकता है। इस उपाय को करने के लिए रोजाना ऐलोवेरा के पत्तों का फ्रेश जेल निकालकर उसे मस्से पर लगा लें। इस उपाय को रोजाना दिन में 3 से 4 बार करें। ऐलोवेरा में मौजूद प्राकृतिक और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मस्से को जल्दी सुखाने में मदद कर सकती हैं।
बेकिंग सोडा-
मस्सा हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद मस्से वाली जगह को एक घंटे बाद धो लें। इस उपाय को करने से आपको महीनेभर में मस्सों की परेशानी से निजात मिल जाएगी।
अरंडी का तेल-
कैस्टर ऑयल मस्सों की समस्या से निजात दिलाने का एक प्रभावी उपाय हो सकता है। दरअसल, कैस्टर ऑयल में Antimicrobial और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा से मस्से,दाद और रूखेपन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप मस्से की समस्या से परेशान हैं तो उसके ऊपर रोजाना अरंडी का तेल लगा सकते हैं। रोजाना ऐसा करने से 2-3 हफ्तों में मस्सा पूरी तरह से निकल सकता है।
एपल साइडर विनिगर-
सेब के सिरके को अंग्रेजी में एपल साइडर विनिगर कहा जाता है, यह एक एसिडिक सब्सटेंस है जिसे फर्मेंटेड सेबों से बनाया जाता है।इसे सेलिसिलिक एसिड की तरह माना जाता है जोकि मस्से हटाने के लिए सामान्य तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता है। सेब के सिरके के इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच पानी में 2 चम्मच एपल साइडर विनिगर मिलाकर रूई को इस घोल में डुबोकर मस्से पर लगाएं। अब इस मस्से को किसी पट्टी से कवर कर लें। 3 से 4 मिनट बाद पट्टी हटाकर धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार करें।
Next Story