लाइफ स्टाइल

Semolina Besan Halwa मिलेगा गजब का स्वाद ,आसान रेसिपी

Tara Tandi
1 Jan 2025 4:45 PM IST
Semolina Besan Halwa मिलेगा गजब का स्वाद ,आसान रेसिपी
x
Semolina Besan Halwa रेसिपी : हमारे देश के हर हिस्से में हलवा की पहचान पारंपरिक मिठाई के रूप में है। इसे पसंद करने वालों की संख्या अनगिनत है। हलवा चाहे जिस चीज का बनाया जाए, अपने स्पेशल टेस्ट के कारण लोगों के दिलों में जगह बना लेता है। आपने सूजी और बेसन का हलवा अलग-अलग तो खाया होगा लेकिन क्या इन्हें मिलाकर बनाए जाने वाले हलवे का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो इस बार ट्राई करके जरूर देखें। देसी घी में बना यह हलवा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। यह बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को पसंद आता है। आप लंच या डिनर में इसका
लुत्फ उठा सकते हैं
सामग्री (Ingredients)
1 कप बेसन
1/2 कप सूजी
1/4 टी स्पून इलायची पाउडर
2 टेबल स्पून चीनी
1 टी स्पून काजू पाउडर
1 टेबल स्पून काजू कटे हुए
देसी घी जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें।
- इसमें बेसन और सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- मिश्रण का रंग हल्का ब्राउन होने पर इसमें पानी डालकर इसे चलाते हुए पकाएं।
- जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी और काजू पाउडर डालकर चीनी के घुलने तक पकाएं।
- फिर इलायची पाउडर मिक्स करके 2 मिनट तक और पकाएं।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें। हलवे को प्लेट पर निकाल लें।
- तैयार है बेसन सूजी का हलवा। इसमें कटे हुए काजू डालकर सर्व करें।
Next Story