लाइफ स्टाइल

मिलेगा रेस्तरां जैसा स्वाद करवा चौथ पर आसान स्टेप्स में बनाएं दाल मखनी, घर पर

Teja
23 Oct 2021 9:52 AM GMT
मिलेगा रेस्तरां जैसा स्वाद करवा चौथ पर आसान स्टेप्स में बनाएं दाल मखनी, घर पर
x
करवा चौथ कल यानी 23 अक्टूबर को है। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के पकवान तैयार करती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | करवा चौथ कल यानी 23 अक्टूबर को है। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के पकवान तैयार करती हैं। ऐसे में महिलाएं खाना बनाने को लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर वो करवाचौथ के लिए किस तरह के पकवान को बनाएं। अब पूरे दिन भूखे प्यासे रहने के बाद अगर आप बाजार जैसा कुछ बनाना चाहती हैं तो आप दाल मखनी बना सकती हैं। इसे बिना प्याज-लहसुन के तैयार किया जा सकता है और ये यकीनन रेस्तरां स्टाइल टेस्ट करती है। इसे आप चावल, नान, रोटी, पूड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बिना प्याज-लहसुन से कैसे बनाएं दाल मखनी।

कैसे करें तैयरी

सबसे पहले दाल को कम से कम 7-8 घंटे के लिए भिगो कर रखें और फिर इसे कुकर में डाल कर अच्छे से उबाल लें। तब तक कुछ टमाटर की प्यूरी तैयार करें। इसे बनाने के लिए आपको बटर की जरूरत होगी। तैयारी के समय ही थोड़ा सा हरा-धनिया काट कर रखें और फिर दूध की मलाई से क्रीम तैयार करें। आप चाहें तो क्रीम बाजार की इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल के उबल जाने के बाद उसमें थोड़ा सा दूध भी मिला दें।

ऐसे बनाएं

दाल मखनी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक कढ़ाई में बटर और रिफाइन ऑयल मिलाएं। हल्का गर्म होते ही इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और दालमखनी मसाला डाल कर अच्छे से चलाएं। इसमें हल्का सा पानी मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक ये तेल न छोड़ दे। जैसे ही मसाले से तेल निकलने लगे वैसे ही आप इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें। इसे अच्छे से पकाएं और फिर इसमें दाल मिक्स कर दें। अगर जरूरत हो तो पानी मिलाएं आप 10 से 15 मिनट के लिए पकने दें। जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें बटर, क्रीम और हरा धनिया डाल कर रख दें। ये सर्व करने के लिए तैयार है।

Next Story