लाइफ स्टाइल

इन 6 वेजिटेबल जूस से कर पाएंगे वजन पर नियंत्रण

Kiran
6 Aug 2023 4:24 PM GMT
इन 6 वेजिटेबल जूस से कर पाएंगे वजन पर नियंत्रण
x
आज के समय में हर कोई अपने मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन पर नियंत्रण चाहता हैं, इसके लिए सबसे जरूरी हैं खानपान पर नियंत्रण और व्यायाम। जी हां, सही खानपान से शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाया जा सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वेजिटेबल जूस कि जानकारी लेकर आए हैं जिनके नियमित सेवन से वजन पर नियंत्रण लाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन वेजिटेबल जूस के बारे में।
बीटरूट जूस
बीटरूट जूस में विटामिन सी, फोलेट, मैग्नेशियम, आयरन, कॉपर और पोटाशियम जैसे पोषक तत्व होते है, जो आपको लंबे समय तक व्यायाम करने के बाद भी थकान महसूस नहीं होेने देते। इसके चलते आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
पालक का जूस
पालक में थाइलैक्वॉड होता है। इसका जूस पीने के बाद भूख नहीं लगती है। इसके नियमित सेवन से वजन कंट्रोल रहता है।
करेले का जूस
करेले का जूस कई समस्याओं के निदान के लिए उपयोगी है। आयुर्वेद के अनुसार करेला डाइबीटिज और हाइपरटेनशन वालों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करके इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ा देता है। शरीर के भीतर अतिरिक्त शुगर लेवल को कंट्रोल कर यह हमारा वजन भी कंट्रोल करता है।
लौकी का जूस
रोजाना सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीने से पूरे दिन भर की एनर्जी मिल जाती है। इसके पीने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता हैं। लौकी जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्छा होने लगता है, जिसके चलते आपकी स्किन भी ग्लो करने लगती है।
बंधगोभी का जूस
बंधगोभी में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती हैै। जूस बनाने के लिए पानी मिला कर इसे आप पीस लें। इसके बाद जब जूस तैयार हो जाए तो इसे पी लें। फाइबर युक्त होने के कारण यह पेट को देर तक भरा हुआ रखता है और वजन कंट्रोल करने में सहायक होता है।
टमाटर का जूस
एक स्टडी की माने तो नियमित टमाटर का जूस पीने से कमर की चर्बी की समस्या दूर हो जाती है। 20 से 30 वर्ष की महिलाओं को दो महीने तक टमाटर का जूस रोज पिलाकर अध्ययन किया गया तो परिणामस्वरूप उनके कमर की चर्बी में दो-तिहाई का अंतर आया।
Next Story