लाइफ स्टाइल

आपको भी पसंद आएगा टेस्टी और हैल्दी मलादु लड्डू... जानें विधि

Ritisha Jaiswal
12 Sep 2021 10:20 AM GMT
आपको भी पसंद आएगा टेस्टी और हैल्दी मलादु लड्डू... जानें विधि
x
भगवान गणेश जी को मोदक, मोतीचूर के लड्डू आदि मिठाईयां अतिप्रिय हैं। ऐसे में आज हम आपको टेस्टी और हैल्दी मलादु (Maladu) लड्डू की रेसिपी बताएंगे,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भगवान गणेश जी को मोदक, मोतीचूर के लड्डू आदि मिठाईयां अतिप्रिय हैं। ऐसे में आज हम आपको टेस्टी और हैल्दी मलादु (Maladu) लड्डू की रेसिपी बताएंगे, जिसे घर पर बनाकर आप बप्पा को भोग लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री (सर्विंग्स - 3-4)
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
काजू - 30 ग्राम
किशमिश - 30 ग्राम
चना दाल - 250 ग्राम
देसी घी - 50 मिलीलीटर
पिसी चीनी - 150 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
विधिः
1. सबसे पहले एक पैन में देसी घी गर्म करके काजू डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनिट तक भून लीजिए। इसमें किशमिश डालकर 3-5 मिनट तक भूनें। फिर इसे आंच से हटाकर साइड में रख दें।
2. दूसरा पैन में 250 ग्राम चना दाल डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। इसे आंच से हटाकर ब्लेंडर में डालें।
3. इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। पाउडर को एक स्टेनर से अच्छी तरह छान लें और एक तरफ रख दें।
4. एक पैन में 50 मिलीलीटर देसी घी गर्म करके इसमें बनाया हुआ मिश्रण डालकर धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं।
5. फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं। इसे आंच से हटाकर मिक्सिंग बाउल में डालें।
6. इसमें 1 बड़ा चम्मच देसी घी, भुने हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर थोड़ा-सा मिश्रण लेकर हाथ से लड्डू बना लें।
7. लीजिए आपके मलादु बनकर तैयार हैं। अब बप्पा को भोग लगाकर सभी को प्रसाद बांटे।




Next Story