लाइफ स्टाइल

आम कई फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे आश्चर्य

Bharti sahu
26 Jun 2021 7:59 AM GMT
आम कई फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे आश्चर्य
x
बाजार में इस वक्त जो फल सबसे ज्यादा आ रहा है वो है आम। आम एक ऐसा फल है जो सभी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बाजार में इस वक्त जो फल सबसे ज्यादा आ रहा है वो है आम। आम एक ऐसा फल है जो सभी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है। इसका स्वाद इतना ज्यादा बढ़िया होता है कि लोग एक दिन में कई आम खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आम ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यहां तक कि इसकी पत्तियां भी कई बीमारियों में लाभकारी होती हैं। जानिए आम के पत्ते का सेवन करने से किन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही इसका इस्तेमाल किस तरह से किया जाए ये भी जानें।

डायबिटीज करेगा कंट्रोल
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि आम की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में असरदार है। आम की पत्तियों में एंथोसायनिडिन नाम का टैनिन मौजूद होता है। जो कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है। इसके लिए बस शुगर पेशेंट आम की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और इसका रोजाना सेवन करें।
किडनी स्टोन में असरदार
आम की पत्तियों का बना पाउडर किडनी स्टोन में कारगर है। इसके लिए बस आम के पत्तों का पाउडर एक गिलास में एक चम्मच डालकर रातभर पानी में डालें। सुबह उस पानी को पी लें। इससे स्टोन टूट जाएगा और यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल सकता है।
बीपी करता है कंट्रोल
आम की पत्तियां बीपी को कंट्रोल करने में भी लाभदायक है। इसके लिए बस आप आम के पत्तों को पानी में उबाल लें। अब इस काढ़े को पिएं। इससे हाई बीपी की समस्या में आराम मिलेगा।
पेट के लिए लाभकारी
अगर किसी को पेट से संबंधित किसी तरह की समस्या है तो उसमें भी आम की पत्तियां फायदा पहुंचाएंगी। इसके लिए बस आम के कुछ पत्तों को पानी में भिगोकर उन्हें ढककर रख दें। सुबह इस पानी को खाली पेट पीने से फायदा होगा।


Tagsआम
Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story