- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अपनी उम्र के हिसाब से...
लाइफ स्टाइल
अपनी उम्र के हिसाब से लेनी चाहिए नींद, वरना होगी बड़ी परेशानी
Manish Sahu
1 Aug 2023 5:23 PM GMT

x
लाइफस्टाइल: एक मनुष्य को अपनी आयु के मुताबिक पूरी नींद लेनी चाहिए। यदि आपको रात में नींद नहीं आ रही है तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। आगे चलकर ये बीमारी बड़ी हो सकती है। इसलिए वक़्त रहते आपको सचेत हो जाना चाहिए। आज हम आपको ये बताएंगे कि किस उम्र के लोगों को कितनी देर तक सोना चाहिए।
अगर आप एक अच्छी नींद लेना चाहते हैं तथा तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को सम्मिलित करना पड़ेगा। अगर नींद की कमी आपको लंबे वक़्त से परेशान कर रही है तो एक्सरसाइज के जरिए आप इसे सही कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपको नींद बेहतर लेने के लिए अपनी बॉडी क्लॉक को सेट करना होगा तथा इसके अतिरिक्त सोने एवं जागने का वक़्त भी निर्धारित करना होगा। याद रखें अच्छी नींद लेनी है तो मोबाइल को अपने आसपास ना रखें।
आयु के हिसाब से ले नींद:-
- 3 महीने तक के बच्चों को 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- 4 से 11 महीने के बच्चों को दिन में 12 से 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- 1 से 2 वर्ष के बच्चों को 11 से 14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- 3 से 5 वर्ष के बच्चों को 10 से 13 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- 6 से 13 वर्ष के बच्चों को 9 से 11 घंटे सोना चाहिए।
- 14 से 17 वर्ष के बच्चों को 8 से 10 घंटे सोना चाहिए।
- युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- 65 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

Manish Sahu
Next Story