लाइफ स्टाइल

इस दुर्लभ पौधे के बारे में आप भी जानें, स्वास्थ्य गुणों से भरपूर हैं इनके बीज

Mohammed Raziq
16 Sept 2023 6:53 PM IST
इस दुर्लभ पौधे के बारे में आप भी जानें, स्वास्थ्य गुणों से भरपूर हैं इनके बीज
x
स्वास्थ्य गुणों से भरपूर हैं इनके
अभी तक हमने आपको कई ऐसे फल, फूल और पेड़ के बारे में बताया है, जो कि दुर्लभ चीजों की श्रेणी में आते हैं। इन फल, फूल और पेड़ के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताएंगे, जिसका फल या बीज औषधीय गुणों से भरपूर है और जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इस दुर्लभ पौधे का नाम है गोखरू, जिसका उपयोग आमतौर पर आयुर्वेद में औषधि बनाने के लिए किया जाता है। इस पौधे का हर एक हिस्से का उपयोग आयुर्वेद में औषधि निर्माण के लिए किया जाता है। चरक संहिता में भी इस दुर्लभ पौधे से बने तमाम तरह के औषधी के बारे में बताया गया है।
कैसा होता है गोखरू पौधा
गोखरू का पौधा जमीन में फैलने वाला होता है, जो कि ज्यादातर खेत-खलिहान और खाली जमीन में बारिश के दिनों में उग जाते हैं। ज्यादातर किसान इसे फसल नाशक मानकर इसे काटकर फेंक देते हैं। लेकिन औषधी के जानकार व्यक्ति इसका उपयोग कई तरह के रोगों के उपचार के लिए उसे इक्कट्ठा कर रखते हैं। इस पौधे में पीले रंग के छोटे-छोटे फूल खिलते हैं और बाद में कांटेदार फल लगते है, जिसे गोखरू के बीज या फल के नाम से जाना जाता है। गोखरू का पेड़ मध्य एवं उत्तर भारत के जमीन में बेहद आसानी से उग जाते हैं।
कैसा होता है गोखरू का फल
गोखरू का फल चने के आकार का होता है, जिसका उपयोग औषधि निर्माण के लिए किया जाता है (औषधीय गुणों से भरपूर है ये पौधा)। यह फल दो तरह का होता है एक छोटा और दूसरा बड़ा। बहुत से गरीब लोग इस गोखरू के बीज को पीसकर आटा बनाते हैं और फिर उससे रोटी बनाकर खाया करते हैं। बाकि आयुर्वेद में गोखरू को बेहद अच्छा स्थान मिला है। आटा बनाने के अलावा इस गोखरू का उपयोग चूर्ण, काढ़ा और बीज की तरह इस्तेमाल किया जाता है। गोखरू का औषधि के रूप में फल, तना, पत्ता सभी कुछ प्रयोग में लिया जाता है।
कैसे लगाएं गोखरू का पौधा
यदि आपको गोखरू के फायदे के बारे में पता है और आप इसका सेवन करते हैं, तो आप इसे बहुत ही आसानी से घर पर भी लगा सकते हैं। घर पर गोखरू का पौधा लगाने के लिए उसकी जड़ को चौड़े मुंह वाले गमले (तुलसी के पौधे के लिए कौन सा गमला है बेस्ट) में लगाकर पानी डाल दें। इस पौधे को देखभाल की खास जरूरत नहीं पड़ती है, ऐसे में आप इसे लगाने के बाद दिन में एक से दो बार पानी डालते रहें। कुछ ही दिनों में ये आपके गमले के चारो तरफ फैल जाएंगे और उसमें छोटे-छोटे पीले रंग के फूल भी खिलेंगे। खाद और दूसरे पेस्टीसाइड डालने की भी इस पौधे में जरूरत नहीं है। यह पानी और धूप की रौशनी से ही अच्छी तरह से फलता फुलता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story