लाइफ स्टाइल

आप जानते हैं खाना खाने का सही तरीका!अगर नहीं तो आयुर्वेद के अनुसार जानें

Rani Sahu
10 Nov 2022 7:28 AM GMT
आप जानते हैं खाना खाने का सही तरीका!अगर नहीं तो आयुर्वेद के अनुसार जानें
x
किसी भी व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने में उसकी ईटिंग हैबिट्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। आयुर्वेद में हर चीज के खाने-पीने का समय-मौसम और लोगों की शारीरिक बनावट के हिसाब से तय किया गया है। जो लोग सही तरह से खाना खाते हैं वो लंबे समय तक फिट रहते हैं। तो अगर आप भी नहीं जानते हैं खाना खाने का सही तरीका तो आयुर्वेद के अनुसार जान लीजिए...
मौसम के खाएं खाना
आयुर्वेद कहता है कि मौसम के हिसाब से भोजन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। जैसे, गर्मियों में हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन करना चाहिए तो सर्दियों में ऐसी चीजें खाएं जो शरीर को गर्म रखें। बासी और ठंडी चीजों को खाने से बचना चाहिए।
हमेशा अच्छे से चबाकर खाएं खाना
कई बार लोग जल्दबाजी में खाना खाते हैं लेकिन आयुर्वेद की मानें तो भोजन हमेशा चबा-चबाकर और आराम से खाना चाहिए। इससे भोजन जल्दी और अच्छी तरह पच जाता है।
खाना खाते समय ना पिएं पानी
कई लोगों को खाने के बीच में पानी पीने की आदत होती है लेकिन कहता है कि खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से खाना सही तरह से नहीं पचता है। तो अगर आपको पानी पीना है तो भोजन करने से लगभग 40मिनट पहले और आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए।
खाने में होने चाहिए 6रस
आयुर्वेद के अनुसारभोजन में 6रस यानि मीठा, नमकीन, खट्टा, कड़वा, तीखा और कसैला शामिल होना चाहिए। इससे शरीर में पोषक तत्त्वों का संतुलन बना रहता है।
इन जरूरी बातों का भी रखें ध्यान
- सब्जियों को ज्यादा न पकाएं।
- चीनी की जगह शहद या गुड़खाएं।
- अदरक का एक छोटा-सा टुकड़ा तवे पर भूनकर ठंडा कर लें और थोड़ा-सा सेंधा नमक लगाकर खाना खाने से करीब पांच मिनट पहले खा लें। इससे भूख बढ़ती है।
- आयुर्वेद के अनुसार खाना हमेशा भूख का आधा खाना चाहिए। इससे वो आसानी से पच जाता है।
Next Story