- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आपको पता है सुबह जागने...

x
अक्सर घर के बड़े सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। उनका कहना होता है कि सुबह जल्दी उठने से माइंड ज्यादा तेज चलता हैऔर बॉडी फिट रहती है। लेकिन सावल ये है कि सुबह जागने का सही समय क्या है ? अगर आपको भी नहीं पता है तो सुबह उठने का राइट टाइम आयुर्वेद के अनुसार जान लीजिए।
ब्रह्म मुहूर्त में उठना- ब्रह्म मुहूर्त में जागना सबसे अच्छा समय होता है। ब्रह्म मुहूर्त 48मिनट की एक शुभ अवधि है जो सूर्योदय से 1घंटे 36मिनट पहले शुरू होती है। इस समय पर उठने पर आपको ध्यान और आत्मनिरीक्षणऔर एकाग्रता में सुधार करने, मानसिक हेल्थ में सुधार, मानसिक फोकस और एकाग्रता को मजबूत करने का बेहतर समय माना जाता है। ये व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय है।
सबसे अच्छा समय है?
ब्रह्म मुहूर्त से सूर्योदय के बीच किसी भी समय जागना सबसे अच्छा है। अगर आप पहले नहींतो सुनिश्चित करें कि आप सूर्य के साथ जागते हैं लेकिन सूर्योदय के बाद नहीं।
सुबह उठने का सही समय?
सूर्योदय हर मौसम के मुताबिक बदलता रहता है। ऐसे में सुबह उठने के लिए सबसे अच्छा समय होना चाहिए
सूर्योदय से 30मिनट पहले (जल्दी)
सूर्योदय से 45मिनट पहले (पहले)
सूर्योदय से 90मिनट पहले (सबसे पहले)
अगर आप अपनी प्रकृति यानी मन और शरीर के बारे में नहीं जानते हैंतो रोजाना सुबह 6:30 से 7बजे तक उठने की आदत बना लें। ऐसे में इसी समय के बीच जागने की कोशिश करें।
समय पर उठने के फायदे
सूर्य से पहले या साथ जागना आपको एनर्जी, पॉजिटिविटी और आपके मानसिक हेल्थ से साथ-साथ शारीरिक हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

Rani Sahu
Next Story