- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आप प्लास्टिक के पैकेट...
लाइफ स्टाइल
आप प्लास्टिक के पैकेट को कोनों से काटते हैं? ये है काटने का सही तरीका
Rounak Dey
21 Jun 2022 4:06 AM GMT

x
लेकिन छोटे टुकड़ों के साथ ये संभव नहीं है।
शहरों में एक बड़ी आबादी के घरों में थैली वाले दूध ही आते हैं। हो सकता है कि आपके घर की गिनती भी इन्हीं घरों में होती हो, लेकिन हम में से कई लोगों को इन थैलियों को काटने का सही तरीका नहीं पता हैं।
अक्सर, लोग प्लास्टिक पैकेट से दूध निकालने के लिए उसे कोने से काटते हैं और एक टुकड़ा अलग कर देते हैं, जो कि गलत है। ये ही हमारी एक छोटी सी गलती, पर्यावरण को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रही हैं। आइए जानते हैं प्लास्टिक की थैली को सही तरीके से काटने का तरीका और कैसे ये प्लास्टिक के टुकड़े पर्यावरण में घुलकर जहर का काम कर रहे हैं।
क्या है थैली काटने का सही तरीका?
आज जानते हैं दूध के पैकेट को काटने का सही तरीका क्या है। दरअसल, एनवॉयरमेंट से जुड़े कुछ एक्टिविस्ट का मानना है कि प्लास्टिक के पैकेट से दूध या कोई अन्य चीज निकालते हुए उसमें हल्का सा कट लगाएं न कि उसके कोने से प्लास्टिक का कोई टुकड़ा न काटे। इसे किनारे से ऐसे काटे की दूध भी निकल जाए और प्लास्टिक का कोई टुकड़ा भी अलग न हो।
International Yoga Day 2022: योगा से पहले और बाद में इन चीजों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा पूरा फायदाInternational Yoga Day 2022: योगा से पहले और बाद में इन चीजों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा पूरा फायदा
प्लास्टिक की थैली के टुकड़े को काटकर अलग नहीं करना चाहिए?
माना जाता है कि हर रोज इस तरह के लाखों प्लास्टिक के कट लगे हुए टुकड़े डस्टबिन में चले जाते हैं। यह लाखों टुकड़ों का कचरा एक बड़े वेस्ट प्लास्टिक के रुप में जमा होता है। वैसे ही बढ़ता हुआ प्लास्टिक वेस्ट पहले से एक समस्या है, इसके ऊपर प्लास्टिक थैलियों के कटे हुए ये टुकड़े पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। क्योंकि ये वाला टुकड़े आसानी से रिसाइकिल नहीं किया जा सकता। इस पर हुए ढ़ेरो रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि प्लास्टिक के पूरे पैकेट को तो रिसाइकिल की प्रोसेस से गुजारा जा सकता है, लेकिन छोटे टुकड़ों के साथ ये संभव नहीं है।
Next Story