लाइफ स्टाइल

घर पर बना सकते हैं ग्रीक योगर्ट, जानें आसान रेसिपी और स्टोरिंग टिप्स

SANTOSI TANDI
4 Aug 2023 1:49 PM GMT
घर पर बना सकते हैं ग्रीक योगर्ट, जानें आसान रेसिपी और स्टोरिंग टिप्स
x
जानें आसान रेसिपी और स्टोरिंग टिप्स
साधारण दही के बारे में तो आप सभी को पता होगा लेकिन क्या आप ग्रीक योगर्ट के बारे में जानते हैं। ये दही की तरह ही दूसरा फूड प्रोडक्ट है, जिसे बहुत से डाइट फ्रीक लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। ग्रीक योगर्ट न सिर्फ एनर्जी देता है, बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद माना गया है। ग्रीक योगर्ट दही का ही रूप है, जिसमें दही के तरल मट्ठा होता है और लैक्टोज की मात्रा बहुत कम होती है। वेट लॉस, हार्ट हेल्थ, बोन हेल्थ और पाचन स्वास्थ्य जैसे कई तरह की समस्याओं के लिए यह फायदेमंद है।
ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए सामग्री
एक लीटर दूध
आधा कटोरी दही
सूती का कपड़ा और छलनी
घर पर ग्रीक योगर्ट कैसे बनाएं
घर पर ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह से उबाल लें और कांच के कंटेनर में रखें और इसे 110 डिग्री में ठंडा होने दें और बार-बार हिलाएं।
ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए एक छोटे बाउल में आधा कप दूध और आधा कप दही लें। दोनों को अच्छे से मिक्स करें और दूध वाले कंटेनर में डालें। दही और दूध को चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें और कंटेनर को किसी तौलिया से ढक कर रखें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे सूखे और गर्म स्थान पर रखें। ग्रीक योगर्ट के मिक्स को 12 घंटे के लिए छोड़ दें। 12 घंटे के बाद इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज (फ्रिज की सफाई कैसे करें) में ठंडा होने के लिए रखें।
अब एक बर्तन के ऊपर छलनी रखें और उसमें सूती का कपड़ा डालें। कपड़े में तैयार योगर्ट को डाल दीजिए। फिर दही वाले कपड़े को बांध कर आधा घंटे के लिए छोड़ दें। सूती के कपड़े को आधा घंटे बाद खोलकर देखें उसमें का सारा पानी छटकर निकल गया होगा। आपका ग्रीक योगर्ट बनकर तैयार है इसे प्लास्टिक या ग्लास के कंटेनर में स्टोर करके रखें।
फ्लेवर ग्रीक योगर्ट कैसे बनाएं
ग्रीक योगर्ट को प्लेन खाने के बजाए इसमें फ्लेवर भी ऐड कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो प्लेन ग्रीक योगर्ट में शहद, मैंगो पल्प, जामुन के टुकड़े, अनानास (अनानास कैसे छीलें) के छोटे टुकड़े जैसे और भी दूसरे फलों के टुकड़े और पल्प से फ्लेवर वाले ग्रीक योगर्ट बना सकते हैं।
ग्रीक योगर्ट कैसे स्टोर करें
ग्रीक योगर्ट को बनाने के बाद इसे आप कांच या प्लास्टिक के बर्तन (प्लास्टिक के बर्तन की सफाई) में स्टोर करें।
आप इसे फ्रीज में रखें नहीं तो तापमान अधिक होने के बाहर ग्रीक योगर्ट खट्टा हो जाएगा।
फ्रिज में रखकर आप इसे 7-8 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये रही ग्रीक योगर्ट बनाने की विधि और स्टोर करने का तरीका। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story