लाइफ स्टाइल

कच्चे दूध के इस्तेमाल से पा सकते है निखरा चेहरा

Apurva Srivastav
22 Jan 2023 1:50 PM GMT
कच्चे दूध के इस्तेमाल से पा सकते  है निखरा चेहरा
x
इसके लिए एक बड़े चम्मच बेसन में कच्चे दूध मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें

कच्चा दूध त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप चेहरे पर कच्चे दूध लगाते हैं, तो इससे चेहरे के पिम्पल्स, दाग-धब्बे, टैनिंग आदि कई समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही ये त्वचा की चमक को बढ़ाने में भी मदद करता है। दूध में सोडियम, कैल्शियम, आयरन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं, बेदाग त्वचा के लिए कच्चे दूध का किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेसन
इसके लिए एक बड़े चम्मच बेसन में कच्चे दूध मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं।
हल्दी
कच्चे दूध में एक बड़े चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इससे चेहरे पर मसाज करें। ये स्किन पर जमी गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। मसाज करने के 10-15 बाद पानी से धो सकते हैं।
शहद
इसके लिए कच्चे दूध और शहद को एक साथ मिला लें। इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। ये पिम्पल्स और दाग धब्बों को दूर करने में मदद कर सकता है।
पपीता
पपीते के पल्प को मैश कर लें, अब इसमें कच्चे दूध अच्छी तरह मिला लें। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें, जिससे डेड स्किन बाहर निकल जाएगी और त्वचा में नमी बनी रहेगी। साथ ही ये फेस मास्क चेहरे के झुर्रियों से भी राहत दिलाता है।
हेल्दी स्किन पाने के लिए रोजाना चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे कॉटन की मदद से स्किन पर लगा सकते हैं। इससे कई फायदे होते हैं, ये डार्क सर्कल को कम करने में भी मदद करता है।
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story