लाइफ स्टाइल

आसानी से बना सकते है कश्मीरी पराठा

Apurva Srivastav
18 July 2023 3:08 PM GMT
आसानी से बना सकते है कश्मीरी पराठा
x
कश्मीरी पराठा
मैदा : 1कप
दूध : 1/4 कप
दही : 1/4 कप
चीनी : 1 चम्मच
बेकिंग सोडा : 1/2 चम्मच
नमक : स्वादानुसार
बादाम : 15
काजू : 6
चेरी : 5
मक्खन : पराठा फ्राई करने के लिए
कश्मीरी पराठा बनाने की विधि
एक बड़े कटोरे में मैदा, खमीर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक डालकर अच्छे से मिला ले।
मैदे को फैला कर बीच में जगह करके मक्खन, दूध और दही डालकर मैदे को गूथ कर कमरे के तापमान कर 2 घंटे तक फूलने के लिए रख दे दो घंटे में मैदा फूलकर दोगुना हो जाएगा।
भीगी हुई बादाम, काजू ,चेरी और चीनी को बारीक़ पीस ले, दो घंटे में मैदे को चार भागो में बाट ले और एक भाग को हाथ में ले कर पेड़ा बना कर कटोरी जैसा फैला कर उसके अंदर पीसे हुए काजू बादाम चेरी और चीनी का मिश्रण भर दे।
मैदे को अच्छे से बंद करके थोड़ा सा सूखा आटा लगा कर पराठे जैसा बेल ले।
बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर फैलाये और थोड़ा थोड़ा बटर दोनों तरफ लगा कर सुनहरा सेक ले।
गरमा गर्म कश्मीरी पराठा तैयार है इसी तरह चारो पराठे बना ले और बच्चो को टिफिन में पैक करके दे।
Next Story