लाइफ स्टाइल

बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते है चटपटा चना जोर गरम,जाने कैसे

Kiran
27 July 2023 3:59 PM GMT
बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते है चटपटा चना जोर गरम,जाने कैसे
x
आपने चना जोर गरम का स्वाद तो चखा जी होगा। जब भी कभी बाहर बाजार जाते हैं तो रोड साइड दूकान से चना जोर गरम का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। जी हाँ, आज हम आपके लिए घर पर ही चना जोर गरम बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए है। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री:
- 1 कप काले चने
- 2 टेबलस्पून भुना जीरा
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून काला नमक
- 2 टेबलस्पून गरम मसाला पाउडर
- 4 टेबलस्पून अमचूर पाउडर
- नींबू का रस स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- तेल आवश्यकतानुसार
* बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बाउल में काले चनों को 6-7 घंटों के लिए भिगोकर रख दें।
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में काले चने और पानी डालकर 2 सीटी में उबाल लें।
- प्रेशर के निकलते ही ढक्कन खोलकर चने को एक बर्तन में निकाल लें।
- चनों को एक बार फिर से पानी से धो लें और छानकर एक बाउल में रखें।
- इसके बाद चनों को बेलन से दबाते हुए चपटा कर प्लेट में रखते जाएं।
- अब चनों को धूप या पंखे की हवा में अच्छे से सुखा लें।
- इसके बाद मिक्सी में भुना जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर पीस लें।
- अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल डालकर चढ़ाएं।
- तेल के गरम होते ही इसमें सारे सुखे चनों को डालकर तलें और छलनी से छानते हुए प्लेट में निकालते जाएं।
- इसके बाद इसमें पिसे हुए मसाले और नींबू का रस डालकर मिला लें।
- तैयार है चना जोर गरम। जब मन करे तब खाएं।
Next Story