लाइफ स्टाइल

कम बजट में बड़ी आसानी से सजा सकते है घर की दीवार, ले इन टिप्स की मदद

SANTOSI TANDI
24 Aug 2023 1:16 PM GMT
कम बजट में बड़ी आसानी से सजा सकते है घर की दीवार, ले इन टिप्स की मदद
x
ले इन टिप्स की मदद
हर महिला चाहती है कि उसका घर इस तरह साज रहे कि जब भी कोई घर पर आए तो उसकी तारीफ करें। इसके लिए सबसे जरूरी होता हैं घर के दीवारों की सजावट। लेकिन सजावट के लिए ज्यादा बजट ना हो पाने की वजह से महिलाऐं मन मारकर रह जाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सजावट से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से कम बजट में भी बड़ी आसानी से घर की दीवार को सजाय जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
कपड़ों का करें इस्तेमाल
कुछ कपड़ों का प्रिंट बहुत अच्छा होता है। आप दीवारों को सजाने के लिए इसका अच्छी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी स्कार्फ की प्रिंट आपको बेहद पसंद है तो आप इसके डिजाइन को काट कर दीवार पर चिपका सकते हैं। पूरी दीवार पर लगाने की बजाए इसे कॉर्नर पर भी लगा सकते हैं।
फ्रेम के साथ
घर पर पुराने फ्रेम पड़ें हैं तो इसे बेकार फैकने की बजाए सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रेम को कलर करके इस पर स्टोन लगा सें और घर पर ही किसी टाइ एड डाई प्रिंट का पुराना कपड़ा काट लें। इसे फ्रेम के साइज में काट तस्वीर की जगह पर लगाएं। आप इसमें फ्लोरल,फुलकारी वाले प्रिंट भी लगा सकते हैं।
करें कुछ अलग
आजकल लोग साज सजावट में खुद की तस्वीरे लगाने की बजाए कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं। इसके लिए आप फोटो फ्रेम के आकार का पेपर लेकर इस पर खूबसूरती कर्सिव हैंड राइटिंग से कुछ लिख दें। इस पेपर को फ्रेम में सजा कर दीवार पर लगाएं। आप इस तरह से अपने बच्चों का यादों को भी संभाल कर रख सकते हैं
Next Story