लाइफ स्टाइल

इस सफेद पत्थर से आप हमेशा 'जवान' रह सकते हैं, सेहत से जुड़े 5 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Bhumika Sahu
21 Jun 2022 11:20 AM GMT
इस सफेद पत्थर से आप हमेशा जवान रह सकते हैं, सेहत से जुड़े 5 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
x
आइए जानते से फिटकरी से मिलने वाले कई और फायदें।

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क। फिटकरी (Alum) एक रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ हैं। जिसका इस्तेमाल पानी को साफ करने के साथ-साथ आफ्टर शेव लोशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा दांतों को साफ करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन इन सबके अलावा भी फिटकरी हमारे सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आइए जानते से फिटकरी से मिलने वाले कई और फायदें।

1.एंटी एजिंग का काम करता है फिटकरी
फिटकरी में एक प्राकृतिक एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं। इसे पानी में भिगोकर चेहरे पर धीरे-धीरे लगाने से झुर्रियां दूर हो जाती है। इसके अलावा पिंपल्स से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे हट जाते हैं। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती को हमेशा के लिए बरकरार रख सकते हैं।
2. शरीर और पसीने के बदबू को करता है दूर
फिटकरी को पानी में डालकर नहाना अच्छा होता है। इससे शरीर पर जमी हुई गंदगी और कीटाणु खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही शरीर से निकलने वाले पसीने की बदबू को दूर करता है।
3. दांतों के लिए फायदेमंद
फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। फिटकरी पाउडर से अगर आप दांतों की मसाज करते हैं तो सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं। दांत दर्द दूर होता है। इसके साथ ही मुंह की बदबू भी खत्म हो जाती है। दांत चमकीला बनता है।
3. यूरीन इंफेक्शन को करता है कम
अगर यूरीन संबंधी समस्या या इंफेक्शन से परेशान हैं तो फिटकरी इसे दूर करने में मदद कर सकता है। फिटकरी के पानी से यूरीन वाले एयरिया को साफ करना चाहिए। इससे इससे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और इंफेक्शन फैलने से रूक जाएगा।
4. खांसी-बलगम से राहत
सर्दी में जब खांसी और बलगम की समस्या हो तो फिटकरी से इसे दूर किया जा सकात है। शहद में फिटकरी का चूर्ण मिलाकर लेने से राहत मिलती है।
5. घाव भरने का करती है काम

फिटकरी से किसी भी चोट को ठीक करने में मदद मिलती है। अगर कही कट लग जाता है तो फिटकरी को रगकर लगने से खून रूक जाता है और इंफेक्शन नहीं फैलता है।
हालांकि कुछ केस में फिटकरी से नुकसान भी होता है। आइए जानते हैं साइड इफेक्ट
-फिटकरी को सूंघने से गले और नाक में जलन होता है। खांसी, घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
-ज्यादा मात्रा में फिटकरी चेहरे पर लगाने से स्किन में जलन और रैशेज हो सकती है। इसके अलावा अगर पानी में मिलाई गई फिटकरी जब आंखे संपर्क में आती है तो जलन होने की वजह बन सकती है।


Next Story