लाइफ स्टाइल

मनीषा कोइराला की फिल्म के इन सिंपल मेकअप लुक्स को आप भी कर सकती हैं ट्राई

Manish Sahu
9 Aug 2023 6:16 PM GMT
मनीषा कोइराला की फिल्म के इन सिंपल मेकअप लुक्स को आप भी कर सकती हैं ट्राई
x
लाइफस्टाइल: कई सारी फिल्में ऐसी होती हैं जिनके सीन हमें बेहद पसंद आते हैं। खासकर एक्ट्रेस के लुक्स जिन्हें रीक्रिएट करना भी हम कई बार बेहद पसंद करते हैं। कई लड़कियां उनके कपड़ो को डिजाइन करके पहनना पसंद करती हैं तो कुछ मेकअप लुक्स को ट्राई करती हैं। मनीषा कोइराला इन बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं जिनके कई सारी फिल्मों के सिंपल मेकअप लुक्स काफी पसंद किए गए थे। अगर आपको भी सिंपल मेकअप लुक्स क्रिएट करना पसंद है तो इसके लिए आप मनीषा कोइराला के इन फिल्मी लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
मनीषा कोइराला के ग्लॉसी मेकअप लुक
अगर आप सिंपल ग्लॉसी मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए फिल्म 1942 ए लव स्टोरी वाली फिल्म के प्यार हुआ चुपके से सॉन्ग वाले मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ग्लॉसी मेकअप लुक लिया है। ये सिंपल भी है और इसमें वो दिख भी काफी सुंदर रही हैं। आप भी अपना ऑफिस और डेली में इस तरह के लुक्स को सिंपल तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस को सटल रखना है और लिप्स को भी ग्लॉसी लुक देना है। इस तरीके से आपका खूबसूरत लुक क्रिएट हो जाएगा।
मनीषा कोइराला का पिंक मेकअप लुक
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें पिंक मेकअप करना पसंद होता है। लेकिन इस बार अपनी टेक्नीक को छोड़कर मनीषा कोइराला जैसे लुक (फ्लोलेस मेकअप लुक्स) को क्रिएट करें। इस लुक को उन्होंने फिल्म अकेले हम अकेले तुम में फिल्माया गया एक गाने में क्रिएट किया है। इसमें उन्होंने मेटैलिक और फ्रॉस्टी लिपस्टिक सॉफ्ट और मिनिमल दिखाई गई है। आप भी इस तरीके के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। मेटैलिक और फ्रॉस्टी लिपस्टिक की जगह आप पिंक लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं और पार्टी के लिए सिंपल मेकअप क्रिएट कर सकती हैं।
मनीषा कोइराला का सिंपल मेकअप लुक
हाल में रिलीज हुआ मनीषा कोइराला की फिल्म शहजाना में उन्होंने एक बार फिर सिंपल मेकअप लुक क्रिएट किया। इसमें उन्होंने स्मोकी लाइनर (स्मज आइलाइन लुक क्रिएट करना), पीच ब्लश और मैट पिंक लिप लुक क्रिएट किया है। आप भी फेस्टिवल सीजन के लिए इस तरीके के लुक्स को क्रिएट कर खूबसूरत दिख सकती हैं।
Next Story