- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आप भी ट्राई करें...
लाइफ स्टाइल
आप भी ट्राई करें सोयाबिन से बने बॉल्स...जानें रेसिपी
Ritisha Jaiswal
10 Dec 2020 6:43 PM IST

x
क्या आप भी शाम को चाय के साथ बिस्किट्स और नमकीन खाकर बोर हो गए है तो आप सोयाबिन से बॉल्स ट्राई कर सकती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | क्या आप भी शाम को चाय के साथ बिस्किट्स और नमकीन खाकर बोर हो गए है तो आप सोयाबिन से बॉल्स ट्राई कर सकती है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...
सामग्री
सोयाबीन- 2 कप (उबला व दरदरा पिसा हुआ)
ब्रेड क्रम्बस- 2 कप
प्याज- 1 (बारीक कटा)
लहसुन की कलियां- 4-5 (बारीक कटी)
गाजर- 2 (कद्दूकस की हुई)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
नमक और काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
सूजी- 1 बड़ा चम्मच (लपेटने के लिए)
तेल- तलने के लिए
विधि:
1. सबसे पहले एक बाउल में सारी सामग्री मिलाएं।
2. फिर तैयार मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं।
3. अब बॉल्स को सूजी में लपेट लें।
4. पैन में तेल गर्म करके उसमें सभी बॉल्स डिप फ्राई करें।
5. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।
6. लीजिए आपके सोयाबीन बॉल्स बन कर तैयार है।
Next Story





