लाइफ स्टाइल

आप भी बना सकते है घर पर बच्चों के लिए मूंगदाल का पिज्जा

Manish Sahu
7 Oct 2023 6:56 PM IST
आप भी बना सकते है घर पर बच्चों के लिए मूंगदाल का पिज्जा
x
लाइफस्टाइल: आप पिज्जा खाने के शौकिन है तो आप अलग अलग तरह के कई पिज्जा का अब तक स्वाद ले चुके होंगे। लेकिन क्या आपने आज तक मूंग दाल का पिज्जा खाया है, अगर नहीं तो आपको बताने जा रहे है मूंग दाल का पिज्जा बनाने की रेसिपी।
सामग्री
2 कप मूंग दाल
2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
1 बड़ा चम्मच पिज्जा सॉस
1/2 कप मॉजरेला चीज़
1 टमाटर
1 शिमला मिर्च
1 प्याज
1 बड़ा चम्मच कॉर्न
1 छोटा चम्मच ऑलिव
1 बड़ा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स और ओरेगेनो
स्वादानुसार नमक
विधि
सबसे पहले आपको मूंग दाल को भिगो देना है और उसके बाद दाल को ब्लेंडर में डालकर एक पेस्ट बना लेना है। अब इसमें नमक और ईनो डालकर अच्छे से मिक्स करें और एक पैन को गर्म करें और तैयार बैटर डालकर उसे धीमी आंच पर पकने दें। अब पक चुके बैटर से आपको बेस तैयार करना है और उस पर पिज्जा सॉस फैलाने के बाद चीज़ डालें। इसके बाद सभी वेजिटेबल्स डालकर धीमी आंच पर पकने दे। आपका मूंग दाल पिज्जा तैयार है। ऊपर से चिल्ली फ्लेक्स और ओरेगेनो डालकर सर्व करें।
Next Story