लाइफ स्टाइल

आप भी घर पर बनाकर खाए Crunchy Chinese Bhel

Ritisha Jaiswal
11 May 2022 1:12 PM GMT
आप भी घर पर बनाकर खाए Crunchy Chinese Bhel
x
एक ही तरह के स्नेकस खा कर हर कोई बार हो जाता है। पकौड़े, सेवइयां, मठड़ी या फिर बिस्कुट के अलावा भी आप यह स्वादिष्ट स्नेकस बनाकर खा सकते हैं।

एक ही तरह के स्नेकस खा कर हर कोई बार हो जाता है। पकौड़े, सेवइयां, मठड़ी या फिर बिस्कुट के अलावा भी आप यह स्वादिष्ट स्नेकस बनाकर खा सकते हैं। यह एक तरह की चाइनीज डिश है। आप घर पर ही बाजार जैसी चाइनिज डिश का फायदा उठा सकते हैं। आपने सिंपल मैगी तो बहुत बार खाई होगी लेकिन आज आपको एक अलग तरह की मैगी बनाना बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

सामग्री
नमक - स्वादअनुसार
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
नूडल्स - 2 कटोरी
प्याज - 2-3
गाजर - 2-3
शिमला मिर्च - 2
लहसुन - 3-4 (कटा हुआ)
सोया सॉस - 1/2 चम्मच
पत्ता गोभी - 1
शेजवान चटनी - 1/2 चम्मच
विनेगर - 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
तेल - 4-5 चम्मच
बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें। जैसे ही पानी में उबाल आने लगे तो फिर उसमें नूडल्स और नमक डालकर 7-8 मिनट के लिए पका लें।
2. फिर नूडल्स का पानी निकालकर उसे ठंडे पानी से धो लें ।
3. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर काटकर रख लें।
4. तेल गर्म होने के बाद उसमें लहसुन, शिमला मिर्च और गाजर डालकर पका लें।
5. सब्जियां फ्राई करने के बाद इसमें सोया सॉस, शेजवान सॉस और टोमेटो सॉस मिला दें।
6. मिश्रण को अच्छे से पका लें। एक दूसरी कढ़ाई में नूडल्स को कुरकुरा होने तक पका लें।
7. इसके बाद फ्राइड नूडल्स को सब्जियों में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
8. आपकी स्वादिष्ट क्रंची चाइनीज भेल बनकर तैयार हैं। सॉस के साथ सर्व करें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story