लाइफ स्टाइल

आप भी खीरा और जुकीनी देखकर होते हैं कंफ्यूज, तो जानें उन्हें पहचानने का तरीका

SANTOSI TANDI
3 July 2023 8:03 AM GMT
आप भी खीरा और जुकीनी देखकर होते हैं कंफ्यूज, तो जानें उन्हें पहचानने का तरीका
x
आप भी खीरा और जुकीनी देखकर
क्या आपको पता है कि खीरा भी लौकी और तोरई के परिवार से ताल्लुक रखता है। यही कारण है कि शायद ये दोनों को कुछ लोग एक ही समझ लेते हैं। भारतीय खीरे और तोरी में अंतर लोग बता भी पाएं, लेकिन विदेश में क्योंकि कई बार इनका साइज और रंग एक जैसा होता है, तो कंफ्यूजन बढ़ सकती है। क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने इन दोनों चीजों को एक ही समझ लिया हो? खीरा और जुकीनी दोनों की फल हैं, लेकिन इन्हें सब्जियों की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
इन दोनों में स्वाद से लेकर फ्लेवर तक में बड़ा अंतर है। हो सकता है आप पहली नजर में इन्हें न पहचान पाएं, लेकिन कुछ टिप्स की मदद से आपके लिए इनमें अंतर करना आसान हो सकता है। इस आर्टिकल में चलिए इनके अलग कैरेक्टर के बारे में जानें।
क्या है खीरा?
खीरा 'गोर्ड' कैटेगरी में आता है। यह लंबा और सिलिंड्रिकल शेप में होता है। इसकी स्किन हल्के हरे रंग से गहरे हरे रंग तक हो सकती है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है और गूदे के साथ इसके बीज भी खाए जाते हैं।
क्या है जुकीनी?
जुकीनी का छिलका गहरे हरे रंग का होता है और इसकी त्वचा पर उभरे छोटे-छोटे खुरदरे दाने होते हैं। इसके गूदे का कोई रंग नहीं होता है और इसके बीजों को लोग अलग निकाल देते हैं। इसका पौधा कद्दू और स्क्वाश से काफी मिलता-जुलता है। इसे कुछ लोग समर स्क्वाश भी कहते हैं।
दोनों में स्वाद का अंतर
इसका थोड़ा-सा मीठा स्वाद होता है, क्योंकि इसमें पानी की अधिक मात्रा होती है। यह क्रिस्प और ठंडे तासीर के होते हैं और खीरे (मीठा खीरा चुनने का सही तरीका) को कच्चा सलाद के रूप में खाया जाता है। इसका छिलका और बीज दोनों खाया जा सकता है।
इसका थोड़ा-सा मीठा और कड़वा स्वाद होता है। बनने के बाद यह ज्यादा मीठी लगती है। इसमें भी पानी की अच्छी मात्रा होती है। इसे पकाना बहुत आसान है भी। इसका सॉफ्ट और टेंडर फ्लेवर होता है। हालांकि, इसके बीज और छिलके को लोग निकाल देते हैं।
न्यूट्रिशनल वैल्यू का अंतर
ये दोनों ही चीजें स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं और पेट की गर्मी को दूर करती है। इनमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। 100 ग्राम जुकीनी में 17 कैलोरी होती है और खीरे में 12 कैलोरी होती है।
जुकीनी में विटामिन-सी और बी6 की बहुत अच्छी मात्रा होती है। तमाम न्यूट्रिएंट्स के चलते यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है और ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर सकती है।
खीरा एक हेल्दी स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है। हाई वॉटर कॉन्टेंट के चलते यह शरीर को ठंडा रखता है और हाइड्रेट रखता है।
प्लांट्स का अंतर
खीरा और जुकीनी, दोनों की ग्रोथ के पैटर्न में भी काफी अंतर देखा जाता है। इन दोनों की पत्ते काफी बड़े और हार्ट के शेप में होते हैं। खीरे डंठल से बेल पर लटके हैं, जैसे अंगूर की बेल में होता है। ठीक से अलग, जुकीनी पौधे से बाहर की ओर चिपकी रहती है।
खीरा और जुकीनी को पहली बार देखकर हो सकता है आप धोखा खा जाएं, क्योंकि कई बार इनका रंग और साइज एक जैसा होता है। ध्यान रखें कि जुकीनी की वुडी स्टेम होती और उसे काटने पर इसका ज्यादा व्हाइट कलर दिखता है। खीरे के बीज गूदे से बाहर दिखाई देते हैं,लेकिन जुकीनी के बीच फ्लेश के साथ घुले होते हैं। कई बार खीरे का रंग लाइट ग्रीन भी होता है, लेकिन जुकीनी की स्किन का रंग डार्क ग्रीन होता है।
इसके अलावा आप दोनों को छूकर भी इनका अंतर पहचान सकते हैं। जैसा कि हमने बताया कि जुकीनी की स्किन खुरदरी होती है, इसलिए आप इसे आसानी से पहचान सकते हैं।
हमें उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए आपको आगे मदद मिलेगी और आप दोनों चीजों को देखकर कंफ्यूज नहीं होंगे। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story