- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आपको भी चाहिए ग्लोइंग...
लाइफ स्टाइल
आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो अपनाएं ये फेशियल, पाएं चमचमाता हुआ निखार
Rani Sahu
28 May 2022 5:58 PM GMT

x
आइस वॉटर फेशियल बाकी फेशियल की तुलना में स्किन को ग्लोइंग रखने का सबसे आसान,नेचुरल और सस्ता विकल्प है
आइस वॉटर फेशियल बाकी फेशियल की तुलना में स्किन को ग्लोइंग रखने का सबसे आसान,नेचुरल और सस्ता विकल्प है। इसकी मदद से न केवल स्किन को ठंडक मिलती है बल्कि चेहरे पर निखार भी आता है।
इस गर्मी में धूप और प्रदूषण के कारण टैनिंग की समस्या है।जिससे बचने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर का सहारा लेती है। लेकिन आज हम लाएं है आपके लिए एक ऐसी होम रेमिडी जिसे आप पार्लर में जाकर नहीं बल्कि घर पर ही ट्राई कर सकती हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे किया जाता है आइस फेशियल और क्या है इसके फायदें।
आइस वॉटर फेशियल की विधि
आइस वॉटर फेशियल करने के लिए सबसे पहले 1 बाउल में बर्फ का पानी या कुछ टुकडे लें। अब इस पानी में 30 सेकंड के लिए अपने चेहरे को डुबाएं। इसके बाद अपने चेहरे को सूती कपड़े से पोंछ लें। 2 मिनट बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धोलें। इसके बाद फिर से 30 सेकंड के लिए यह प्रक्रिया दोहराएं ।इसे दिन में दो या तीन बार करने की कोशिश करें ।आप इसे एक बार सुबह और एक बार शाम को कर सकते हैं।
आइस वॉटर फेशियल के फायदे
डार्क सर्कल को करे रिमूव
य़ह फेशियल आपके डार्क सर्कल को भी दूर करता है। चेहरे से ढार्क सर्कल और दाग धब्बे हटाने के लिए आप सप्ताह मे 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सूजन को करें कम
सुबह उठने के बाद अक्सर चेहरे पर सूजन आ जाती है इसे कम करने के लिए आइस फेशियल आपकी जरूर मदद करेगा।
स्किन पोर्स को खोले
स्किन के बंद पोर्स को खोलने में वॉटर फेशियल आपकी मदद कर सकता है, जिससे त्वचा की अंदर तक सफाई हो जाती है।
ऑयली स्किन से पाएं छुटकारा
चेहरे पर आए एक्सट्रा ऑयल को बर्फ का पानी ऑब्जर्व कर लेता है जिससे त्वचा ड्राई और हेल्दी रहती है।

Rani Sahu
Next Story