लाइफ स्टाइल

योग से बढ़ेगी आंखों की क्षमता, रोजाना करें ये प्राणायाम

Kiran
17 Aug 2023 5:02 PM GMT
योग से बढ़ेगी आंखों की क्षमता, रोजाना करें ये प्राणायाम
x
आजकल के इस तकनिकी के ज़माने में सभी अपने हाथ में लैपटॉप या मोबाइल लिए हुए होते हैं जिसके चलते लोग आराम और नींद से ज्यादा समय इनमें बिताते हैं। यह तकनिकी जितनी दिमाग के लिए नुकसानदायक हैं उतनी ही आंखों के लिए भी। ऐसे में जरूरी हैं कि पोषणयुक्त आहार लेते हुए आंखों की रोशनी की क्षमता को बढ़ाया जाए। इसी के साथ ही योग और प्राणायाम की मदद से भी आंखों को स्वस्थ बनाया जा सकता है।
कम दिखाई देना, धुंधलापन समेत आंखों में होने वाले विभिन्न विकारों से बचने के लिए भुजंगासन, सर्वांगासन, शीर्षासन उपयोगी हैं। इन आसनों के साथ सूर्य नमस्कार रोजाना करने से आंखों में रक्त का संचार बढ़ता है। इससे गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। नेति क्रिया भी आंखों के लिए उपयोगी है। इस क्रिया का दृष्टि और मस्तिष्क की कोशिकाओं पर सीधा असर पड़ता है। इसके अलावा याटक क्रिया भी महत्वपूर्ण है। इसमें एक ज्योति बिंदु पर एकाग्र होकर एक टक देखना होता है।
रोजाना करें सूर्य भेदी प्राणायाम
- सूर्यभेदी प्राणायाम भी आंखों के लिए बहुत उपयोगी है। अगर इसे रोजाना नियमित रूप से किया जाए तो रोशनी से संबंधित समस्याएं नहीं होंगी।
- पैरों को सामने सीधे फैलाकर बैठे और दाएं तथा बाएं देखने का अभ्यास करें। इसे 10-20 बार करना होगा।
- इसी अवस्था में बैठकर सामने और तिरछा देखने का अभ्यास करें। इसे 10-20 बार करें।
- दृष्टि को ऊपर और नीचे करने का अभ्यास करें। ऊपर ले जाते समय अंदर को सांस लें तथा नीचे करते समय सांस छोड़ दें।
Next Story