लाइफ स्टाइल

योग, ऑक्सीजन थेरेपी और ताजी हवा, ये हैं मलाइका अरोड़ा के फिटनेस के साथी

SHIDDHANT
18 Sept 2025 9:59 PM IST
योग, ऑक्सीजन थेरेपी और ताजी हवा, ये हैं मलाइका अरोड़ा के फिटनेस के साथी
x
MANORANJAN मनोरंजन: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की फिट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उनकी फिटनेस और स्टाइल देख लोग हैरान हो जाते हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन की एक झलक लोगों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। इसमें उन्होंने अपने फिटनेस मंत्र को लोगों के साथ कई तस्वीरों के रूप में साझा किया है। मलाइका अरोड़ा ने जो पहली इंस्टा स्टोरी शेयर की उसमें वह झील के किनारे योग करते हुए दिखाई दीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जल्दी सोना, जल्दी उठना। मेरी खुशी का ठिकाना।"
इसके बाद उन्होंने अपने परफेक्ट नाश्ते की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक ऑमलेट के साथ चकली और कुछ हेल्दी जूस शामिल था।
मलाइका ने आगे बताया कि वह अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए ऑक्सीजन थेरेपी का इस्तेमाल करती हैं।
इन सबके साथ मलाइका ने बताया कि वह पैदल चलने के अपने लक्ष्य को पूरा करना भी सुनिश्चित करती हैं। उनकी फिटनेस वाली चेकलिस्ट में धूप, पानी, सनस्क्रीन, और ताजी हवा भी शामिल है।
मलाइका अरोड़ा समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिये लोगों से अपने फिटनेस रूटीन को साझा करती रहती हैं ताकि वह भी उनसे प्रेरित हो सकें।
इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपना आत्मविश्वास बनाए रखने का मंत्र आईएएनएस से एक इंटरव्यू में साझा किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी कैसे उन्होंने मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास नहीं डिगने दिया।
अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा था, "मैं खुद को याद दिलाती हूं कि मुश्किल समय आना भी ठीक है। व्यायाम करना, कृतज्ञता का अभ्यास करना और अपनी खामियों को स्वीकार करना मुझे हमेशा अपने मूल में वापस लाता है।"
मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के बीच अपनी कमाल की फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर ट्रेंड सेट करने में आगे रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि वह कैसे आराम से ग्लैमर और कंफर्ट के बीच संतुलन बनाती हैं।
मलाइका बोलीं, "मैं ग्लैमर को अपने आराम यानी कंफर्ट पर भारी नहीं पड़ने देती हूं। असली स्टाइल तब होता है जब आप किसी कमरे में शानदार दिखते हुए प्रवेश करें, लेकिन फिर भी अपनी अहमियत को बरकरार रखें। आराम को दरकिनार कर मैं कभी फैशन कैरी करना पसंद नहीं करती।"
Next Story