लाइफ स्टाइल

Yoga:जाने क्या है योग करने का सही तरीका

Bharti Sahu 2
6 Jun 2024 8:44 AM IST
Yoga:जाने क्या है योग करने का सही तरीका
x
Lifestyle: योग का अभ्यास तो बहुत सारे लोग करते हैं। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग योगासन के बारे में बताते हैं। लेकिन कुछ ही लोगों को जानकारी होगी योगासन के सही क्रम की। जी हां कौन से योग के बाद कौन सा योग किया जाए? इस बारे में सबको पूरी जानकारी नहीं होती है। इसलिए जानना जरूरी है कि योगासन करने का सही क्रम क्या है। जिससे कि योग करने के पूरे फायदे मिल सके और किसी भी तरह का नुकसान ना हो।
चक्रासन और पवनमुक्तासन
शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अगर आप चक्रासन कर रहे हैं तो जरूरी है कि उसे बाद पवनमुक्तासन को जरूर किया जाए। जिससे को दोनों विपरीत स्वभाव के योगासन शरीर को बैलेंस बनाए रखने में मदद करें।
सर्वांगसन और मत्स्यासन
शरीर का बैलेंस बनाने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए शोल्डर स्टैंड यानी सर्वांगसन करना फायदेमंद है। लेकिन सर्वांगसन योग करने के बाद मत्स्यासन जरूर करें। मत्स्यासन करने से रीढ़ की हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों, घुटनों के दर्द में फायदा होता है। सर्वांगसन करने के बाद मत्स्यासन को जरूर करें।
Next Story