- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- योगा एक्सपर्ट ने बताया...
लाइफ स्टाइल
योगा एक्सपर्ट ने बताया कमजोर आंख की रोशनी मजबूत करने के बताये तरीके
Tara Tandi
1 July 2023 5:42 PM IST

x
आजकल कम उम्र में ही लोगों की आंखों पर पावर वाला चश्मा चढ़ जा रहा है. चश्मा लगने का प्रमुख कारण आंखों की ठीक ढंग से देखभाल ना करना, पोषक तत्वों की कमी या फिर जेनेटिक हो सकता है. लेकिन कमजोर पड़ गई आंख की रोशनी को लाइफस्टाइल में सुधार करके मजबूत किया जा सकता है. इस लेख में हम आपको योगा एक्सपर्ट रुबिका द्वारा सुझाए गए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको आप रोजाना करते हैं तो आखों पर चढ़ा मोटा (remedy for weak eye sight) चश्मा कुछ ही महीनों में उतर जाएगा. तो आइए जानते हैं उन असरदार 6 तरीकों के बारे में.
पहला तरीका - आप अपनी हथेलियों को आपस में रगड़िए, फिर उन्हें अपनी आंखों पर रखिए. ऐसा आप 3 बार करें.
दूसरा तरीका - आपको अपनी आंखों को 10 बार 5 राउंड में झपकाना है. यानी पूरे 50 बार आंखों को ब्लिंक करना है.
तीसरा तरीका - आपको अपने हाथ के अंगूठे को ऊपर नीचे करना है आंख की सीध
चौथा तरीका - अपनी आंखों को क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉकवाइज घुमाइए. ऐसा आप 2 से 3 मिनट करिए.
पांचवां तरीका - अपने आंखों को ठंडे पानी से 10 बार छिंटे मारकर धोइए.
छठवां तरीका - अपने अंगूठे को क्लॉकवाइज घुमाइए. जैसे अंगूठा घूमे आप उस तरफ आंख को ले जाइए. यह भी आंख की रोशनी मजबूत करता है.
Next Story





