लाइफ स्टाइल

आंखों पर पड़ी झुर्रियां बनती है बड़ी समस्या, इन उपायों की मदद से बनाए रखें अपनी खूबसूरती

Kajal Dubey
29 Aug 2023 10:28 AM GMT
आंखों पर पड़ी झुर्रियां बनती है बड़ी समस्या, इन उपायों की मदद से बनाए रखें अपनी खूबसूरती
x
बढती उम्र के साथ चेहरे से जुड़ी कई समस्याएँ उत्पन्न होने लगती हैं और यह आपकी खूबसूरती को कम करती हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं आँखों पर झुर्रियाँ आना जिसे क्रोज फीट के नाम से भी जाना जाता हैं। ऐसे में महिलाऐं इनसे निजात पाने के लिए केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं जो नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से झुर्रियों से निजात पाई जा सकती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
नीबू का रस
1 गिलास पानी में 1/2 नीबू का रस और 1/2 चम्मच शहद मिलाकर रोज पिने से त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ेगा और झुर्रियां गायब हो जाएंगी।
दही
दही में नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 -20 मिनट तक लगाएं और फिर ताजे पानी से धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे डेड स्किन निकाल जाएगी और आंखों के आसपास की मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।
लहसुन
लहसुन का इस्तेमाल भी आंखों के नीचे पड़ी झुर्रियों से निजात दिलाता है। साथ ही यह धूप से हुए नुकसान को कम करने में सहायक होता है।
एलोवेरा
1 चम्मच एलोवेरा जूस को आंखों के आसपास लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से मुंह धो लें। दिन में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे क्रोज फीट वाली लाइन्स कम हो जाएगी।
नारियल का तेल
रोजाना नारियल के तेल से हल्के हाथ से मालिश करें। इससे त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ेगा और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
Next Story