छत्तीसगढ़

वाह क्या कमाल है, किसी को कुछ नहीं दिख रहा है...

Nil dhankar
19 Jun 2023 11:31 AM IST
वाह क्या कमाल है, किसी को कुछ नहीं दिख रहा है...
x

रायपुर (जसेरि)। लगता है राजधानी में पानीदार लोग नहीं है। जो जीवन बचाता है उसे ही बर्बाद करने पर उतारू है। उक्त फोटो राजभवन के पास मोती बाग जाने वाले मार्ग का है। इस मार्ग पर राज्य सरकार और राजभवन के अधिकारी नियमित गुजरते हैं। लेकिन किसी को अनमोल जल की बर्बादी नजर ही नहीं आ रही है। बीच सडक़ में पानी बहने के कारण आने-जाने के दौरान कार-बाइक से छीटे उडऩे पर कार-बाइक वालों में रोज तू-तू मै-मैं की स्थिति निर्मित हो रही है। और जिसके बंगले से पानी बह रहा है वह तमाशा देखते रहता है।







Next Story