- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- विश्व मधुमेह दिवस...
लाइफ स्टाइल
विश्व मधुमेह दिवस 2026: इसके लक्षण को जानते हैं आप? अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप 1 डायबिटीज
jantaserishta.com
14 Nov 2026 8:20 AM IST

x
नई दिल्ली: मधुमेह (डायबिटीज) के प्रसार को रोकने और उसके निदान के लिए हर वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इसके लक्षण और बचाव की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज विश्व डायबिटीज दिवस है। क्या आप डायबिटीज के लक्षण पहचान सकते हैं?" डब्ल्यूएचओ ने इसके लक्षणों की जानकारी दी कि अगर किसी को बहुत ज्यादा प्यास लग रही है, बार-बार पेशाब आ रहा है, नज़र धुंधली हो गई है, थकान महसूस हो रही है, घाव धीरे-धीरे भर रहे हैं और बार-बार संक्रमण हो रहा है, तो मधुमेह की जांच करानी चाहिए।
डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी है कि टाइप 1 मधुमेह अक्सर तेजी से बढ़ता है। अगर आपको मधुमेह के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। टाइप 2 मधुमेह आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और इसके लक्षण बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं दिखते। अगर किसी को लगता है कि डायबिटीज हो सकती है, तो डॉक्टर या हेल्थ वर्कर से बात करनी चाहिए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने एक आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है, जिसका लिंक अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी साझा किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में मधुमेह से पीड़ित 40 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को इसका पता नहीं चल पाता है, जिसकी वजह से बिना डायग्नोसिस के मधुमेह से पीड़ित लोगों को अपनी मधुमेह को मैनेज करने और हेल्दी जिंदगी जीने के लिए जरूरी देखभाल, इलाज और सपोर्ट नहीं मिल पाता है।
डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि मधुमेह के लक्षणों को जानने से लोगों को यह पहचानने में मदद मिल सकती है कि कब मदद लेनी है। मधुमेह के आम लक्षणों में ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और धुंधला दिखना शामिल हैं। टाइप 1 मधुमेह अक्सर तेजी से बढ़ता है, जबकि टाइप 2 मधुमेह आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और इसमें कुछ या कोई खास लक्षण नहीं दिख सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, विश्व मधुमेह दिवस की इस वर्ष की थीम, "मधुमेह पर जल्दी एक्शन", जल्दी डायग्नोसिस, पूरी देखभाल तक पहुंच और मधुमेह से जुड़े स्टिग्मा को कम करने के महत्व पर जोर देती है। डायग्नोसिस में अंतर को कम करना एक वैश्विक प्राथमिकता है। डब्ल्यूएचओ के सदस्य देशों द्वारा सपोर्ट किए गए पांच वैश्विक मधुमेह कवरेज टारगेट में से एक यह टारगेट है कि 2030 तक मधुमेह से पीड़ित 80 प्रतिशत लोगों का डायग्नोसिस हो जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





