लाइफ स्टाइल

World cancer day: लिवर कैंसर का खतरा ज्यादा, जानें कैसे बचे!

jantaserishta.com
2 Feb 2022 10:13 AM IST
World cancer day: लिवर कैंसर का खतरा ज्यादा, जानें कैसे बचे!
x

नई दिल्ली: हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे (World cancer day 2022) मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरुक करना है. दुनिया भर में लिवर कैंसर की वजह से सबसे ज्यादा मौत होती है. वैसे तो इस कैंसर के पीछे कई वजहें जिम्मेदार होती हैं लेकिन गलत खानपान की वजह से ये बीमारी तेजी से बढ़ती है. आमतौर पर इसकी शुरुआत बहुत ज्यादा जंक फूड की वजह से होती है. जंक फूड सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि इसमें कोई भी पोषक तत्व नहीं होते हैं.

लिवर कैंसर कैसे होता है- बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल के लीड कंसल्टेंट डॉक्टर राजीव लोचन ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'लिवर कैंसर का सबसे आम रूप हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा (HCC) और इंट्राहेपेटिक कोलेंजियोकार्सिनोमा (पित्त नली का कैंसर) है और इसकी वजह से हेपेटिक एडेनोमा और फोकल नोड्यूलर हाइपरप्लासिया जैसे लिवर ट्यूमर हो सकते हैं. इसके प्रमुख कारणों में हेपेटाइटिस B और C वायरल संक्रमण, सिरोसिस (Cirrhosis), आर्सेनिक से दूषित पानी, मोटापा, डायबिटीज और अधिक शराब का सेवन शामिल हैं.'
ये सारी चीजें फैटी लीवर भी बनाती हैं जिससे आगे चलकर कैंसर हो जाता है. फैटी लीवर आमतौर पर मोटे लोगों, डायबिटीज की बीमारी और हाई लिपिड प्रोफाइल वाले लोगों में होता है. खाने की खराब आदतें, खासतौर से फैट और शुगर से भरपूर आहार फैटी लीवर को बढ़ावा देता है. जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म खराब होता है, उनमें ये ट्यूमर में बदल सकता है.
जंक फूड से लिवर कैंसर का खतरा- आजकल जंक फूड लोगों के लाइफस्टाइल का एक नियमित हिस्सा बन गया है. ये सभी फास्ट फूड न केवल मोटापे बढ़ाते हैं बल्कि आपके लीवर को भी नुकसान पहुंचाते हैं. इससे सिरोसिस हो सकता है और लीवर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जंक फूड का मतलब है कि आप जो कुछ खा रहे हैं वो ठीक से पकाया नहीं गया है. या फिर इसमें हाइड्रोकार्बन है. इसमें कुछ ऐसे केमिकल होते हैं जो कार्सिनोजेनिक यानी कैंसरकारक पदार्थ होते हैं.
हमारी आंत में अच्छे और खराब दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं. ज्यादा जंक फूड खराब बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं और इसकी वजह से कैंसर भी हो सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा कैलोरी वाले फूड, हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड, सोडा ड्रिंक्स और एक्सरसाइज की कमी से लोगों को लिवर से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी भी रूप में जंक फूड लेने से बचना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ज्यादा प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट फैट वाली हेल्दी चीजें लेनी चाहिए. इसके अलावा अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को हमेशा ठीक रखने की कोशिश करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story