लाइफ स्टाइल

अपने ससुराल के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं इन 5 गुणों वाली महिलाएं

Tara Tandi
2 Dec 2021 6:56 AM GMT
अपने ससुराल के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं इन 5 गुणों वाली महिलाएं
x
हर व्यक्ति के भीतर अपने आने वाले जीवन के बारे व अपने बारे में जानने की जिज्ञासा होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर व्यक्ति के भीतर अपने आने वाले जीवन के बारे व अपने बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न विधाओं के द्वारा व्यक्ति के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है। समुद्रशास्त्र वैदिक ज्योतिष की ही एक विधा है। इसमें व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित चिह्न, तिल और अंगों की बनावट, रंग आदि को देखकर उसके गुण और दोषों को बारे में जानकारी दी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के अंगों की बनावट और शरीर पर उपस्थित चिह्नों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर बताया गया है कि कौन सी महिलाएं अपने पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। समुद्रशास्त्र कहता है कि इन गुणों से युक्त महिलाएं यदि किसी के जीवन में जाती हैं तो उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

बहुत भाग्यशाली होती हैं ऐसे माथे वाली लड़कियां-
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस लड़की का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए, नरम हो तो ऐसी लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे माथे वाली लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के बल पर कुल का नाम रोशन करती हैं।
माथे पर त्रिशुल का चिह्न-
जिन लड़कियों के माथे पर त्रिशूल का निशान बनता हो तो उन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, ऐसी लड़कियों का विवाह जिस लड़के से होता है, उसके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही ये लड़कियां स्वयं भी खूब मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करती हैं।
भाग्यवान होती हैं ये स्त्री-
जिस लड़की के नेत्रों के ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की लालिमा लिए हुए और आखों की पुतली काली व सफेद भाग दूध के समान हो तो वह बहुत ही भाग्यवान मानी जाती है। जिसकी चाल राजहंस के समान और जिसकी कमर बाघ के समान पतली हो। ऐसी स्त्री सभी सुखों को भोगने वाली मानी जाती है।
नाक पर तिल होना-
जिन लड़कियों को नाक के अग्रभाग में तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां धन के मामले में बहुत भाग्यवान होती हैं। ये जहां भी जाती हैं वहां समृद्धि बनी रहती है। नाक के अग्रभाग में तिल को धन, संपन्नता का संकेत माना जाता है।
पैर के अंगूठे की बनावट-
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस लड़की के पैर का अंगूठा गोल, उठा हुआ और लालिमा लिए हुए होता हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियों को उनके पति के लिए भी बहुत सौभाग्यवर्धक माना गया है।
Next Story