लाइफ स्टाइल

महिलाओं को विटामिन E से भरपूर चीज़ों का करना चाहिए सेवन

Admin2
30 Jun 2023 3:38 PM GMT
महिलाओं को विटामिन E से भरपूर चीज़ों का करना चाहिए सेवन
x
आजकल की भागदौड़ भरी जीवन में खुद के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल काम हो गया है। वहीं महिलाओं की बात करें तो चाहे वह होम मेकर हो या कामकाजी महिला कोई भी खुद का ध्यान नहीं राख पाती हैं। महिलाएं ऑफिस और घर संभालते-संभालते खुद का ध्यान बिलकुल नहीं रख पाती। ऐसे में कई तरह की बीमारियों का सामना उन्हें करना पड़ता है। हालांकि इन परेशानियों से बचना आसान है। बस इसके लिए महिलाओं को अपने रोजाना के खाने में विटामिन E रिच फूड्स शामिल करने की जरूरत है। स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों की सही मात्रा लेना महत्वपूर्ण है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे विटामिन E रिच फूड्स बताते हैं जिसे आप हर दिन अपने खाने में शामिल कर कई तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकती हैं।
vitamine E
वनस्पति तेल, अनाज, मांस, पोल्ट्री, अंडे और फल आदि में शामिल विटामिन E अन्य विटामिनों की तुलना में आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन E आपके शरीर में वसा में घुल जाता है के साथ ही एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और आपके शरीर में प्रतिरक्षा और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। विटामिन E का एक अन्य लाभ यह है कि यह मुक्त रेडिकल ऑक्सीकरण से लड़कर कुछ कैंसर से आपकी रक्षा करता है। विटामिन ई त्वचा विज्ञान में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह त्वचा को क्षति से बचाने में मदद करता है। विटामिन ई के लगातार सेवन से मासिक धर्म चक्र के दौरान महिलाओं को होने वाले ऐंठन और पेल्विक दर्द को कम करने में मदद करता है।
पालक
पालक में सबसे कम कैलोरी पाया जाता है, यही कारण है कि दुनिया भर में इसे खूब पसंद किया जाता है। पालक सब्जियों में विटामिन ई का अच्‍छा स्रोत मानी जाती है, साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए, सी और के की मात्रा पाई जाती है। पालक मांसपेशियों की ताकत और हड्डियों का स्वास्थ्य बढ़ता है, वहीं पाचन में सुधार, कैंसर से लड़ना, नेत्र स्वास्थ्य और दृष्टि के लिए बेहतर, बाल, नाखून और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
एवोकाडो
एवोकाडो बहुत पौष्टिक और कई तरह के पोषक तत्व से भरपूर होता है, इसमें 20 विभिन्न विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। जिसमें विटामिन ई भी शामिल है। आपको बता दें 100 ग्राम एवोकाडो में 14% विटामिन ई पाया जाता है। इसके फायदे की बात करें तो ये फैट को घटाने, दिल के स्वास्थ्य में सुधार, ब्लड प्रेशर नियंत्रण, आंखों का स्वास्थ्य बेहतर, कैंसर सेल्स से बचाव में मदद करता है।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज सबसे अधिक आपके हृदय स्वास्थ्य सुधार में काम करता है। इसमें उच्च प्रोटीन के साथ विटामिन E होने से ऊर्जा का स्तर शरीर में बढ़ता है। सूरजमुखी के बीज में फाइबर अधिक होता है जो रक्त में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। सूरजमुखी के बीज खाने के फायदे में कब्ज से छुटकारा, ब्‍ल्‍ड शुगर कंट्रोल, मोटापा कम करने में फायदेमंद, त्वचा में चमक लाना, एस्ट्रोजेन असंतुलन को नियंत्रित करना शामिल है।
बादाम
डॉक्टर से लेकर बड़े बुजुर्ग सब बादाम खाने की सलाह देते हैं, अगर आप स्वस्थ शरीर चाहते हैं तो आपके लिए हर दिन एक मुट्ठी बादाम ही काफी है। बादाम कैल्शियम से भरपूर होते हैं और विटामिन E का अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही यह मोनोअनसैचुरेटेड वसा, फाइबर, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, हृदय को स्वस्थ रखने में होता है,आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है, वजन घटाने में सहायता और नेत्र स्वास्थ्य में सहायक होता है।
अखरोट
हेज़लनट्स विटामिन ई, खनिज, मैंगनीज और तांबे से भरपूर होते हैं, जिसके अनेक स्वास्थ्य फायदे हैं। इसमें ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड की उच्च मात्रा भी होती है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इसका सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है और रक्तचाप को सामान्य करता है।
विटामिन ई और मैंगनीज का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण, वे कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को भी कम करते हैं। इसके साथ ही यह हेल्दी स्किन और बालों के लिए एक सुपरफूड है इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर होगी, हड्डियां मजबूत होती है और स्ट्रेस कम होता है।
मूंगफली
मूंगफली विटामिन ई से भरपूर होती है। इसलिए इसे स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। विटामिन ई के अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक और विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है, वहीं वजन और दिल की समस्या को कम करने में में मददगार है, हड्डियों और शरीर के लिए फायदेमंद है, और पेट की समस्या और खून की कमी दूर करती है।
पाइन नट्स (चिलगोजा)
पाइन नट्स का सेवन आपको कई स्वास्थ्य लाभ देता है, यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और मधुमेह के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं जो तृप्ति और स्वस्थ वजन की बढ़ती भावनाओं में मदद करते हैं। वहीं यह डायबिटीज को नियंत्रण, दिल की बीमारियों को दूर, वेट लॉस में मदद, कैंसर के खतरे को कम, बच्चों की एलर्जी को खत्म करता है।
सोयाबीन ऑयल
सोयाबीन ऑयल विटामिन E का एक सबसे अच्छा आहार स्रोत हैं, आपको बता दें सौ ग्राम रिफाइंड सोयाबीन तेल में 8.8 मिलीग्राम विटामिन ई होता है। इसके स्वास्थ्य लाभ की बात करें तो यह हड्डी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है, इसके साथ ही यह अल्जाइमर रोग के लिए, बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय को बचाने के लिए, त्वचा के लिए, इन्फ्लेमेशन से बचाव, वजन बढ़ाने के लिए, बालों के लिए लाभदायक है।
आम
फलों का राजा कहा जाने वाला आम हर एक इंसान की पसंद है, हो भी क्यों ना इसके लाजवाब स्वाद के साथ ही कई लाभ इसे एक उत्तम फल बनाता हैं।
आम में कैलोरी कम होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन ए स्किन को बढ़िया रखता है।
वहीं इसके सेवन से पाचन बढ़िया होता है, डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है, वजन घटाने में मदद मिलती है।
गेहूं के बीज का तेल
गेहूं ऐसा अनाज है जो कई तरह से खाने में इस्तेमाल होता है। और इसका तेल भी गुणकारी है। 100 ग्राम ऑयल में 255 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है। हालांकि, गेहूं के बीज के तेल की कीमत अधिक है। लेकिन इसके अनेक फायदे के चलते आपको अपने खाने में यह जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से बालों का झड़ना रुकता है, डायबिटीज में फायदेमंद होता है, मांसपेशियों के लिए लाभकारी है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, त्वचा के लिए उपयोगी है।
Next Story