लाइफ स्टाइल

महिलाएं जरूर करें चेरी का सेवन, दूर होगी ये 6 समस्याएं,

Tulsi Rao
18 Jun 2022 8:43 AM GMT
महिलाएं जरूर करें चेरी का सेवन, दूर होगी ये 6 समस्याएं,
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Cherry Benefits for Womens : चेरी काफी हेल्दी फलों में से एक माना जाता है। इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। चेरी विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके साथ ही चेरी में कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप वजन घटाने से लेकर शरीर की तमाम परेशानियों को दूर कर सकते हैं। महिलाओं के लिए चेरी काफी फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी से लेकर एनीमिया की समस्याओं को दूर करने में चेरी असरदार है। आज हम इस लेख में महिलाओं के लिए चेरी खाने के फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए चेर खाने के फायदे क्या हैं?

1. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
चेरी कई तरह के एंटीऑक्सीेडेंट और विटामिंस से भरपूर होता है, जो महिलाओं के लिए फायदेमंद है। अगर आप गर्भवास्था के दौरान चेरी का सेवन करती हैं, तो इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से पोषण मिलता है। दरअसल, चेरी में फाइबर होता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कब्ज की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके अलावा चेरी कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो गर्भावस्था के दौरान हर महिलाओं के लिए जरूरी माना जाता है
2. त्वचा में लाएं निखार
महिलाएं अपनी स्किन का खास ध्यान रखती हैं। अगर आप भी स्किन पर निखार पाना चाहती हैं, तो चेरी का इस्तेमाल करें। चेरी के इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और शाइनी होती है। इसके लिए नियमित रूप से अपने चेहरे पर चेरी का पेस्ट लगाएं। इससे स्किन की डेड सेल्स से आपको छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन पर चमक आती है।
3. एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर
चेरी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। अगर आप नियमित रूप से चेरी का सेवन करते हैं, तो आपको महंगे-महंगे एंटी-एजिंग क्रीम के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, चेरी में फ्लेवोनोइड्स, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से स्किन की सुरक्षा कर सकता है। इसकी मदद से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
4. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव
स्वाद से भरपूर यह फल कैंसर से बचाव करने में प्रभावी माना जाता है। खासतौर पर ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए चेरी का सेवन करें। दरअसल, चेरी में एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड और एंथोसायनिन (anthocyanins) पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से चेरी का सेवन करते हैं, तो यह आपके कई अन्य तरह के कैंसर से सुरक्षित रख सकता है।
5. पीरियड्स की समस्याओं को करे दूर
चेरी के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं जैसे- मांसपेशियों में दर्द, पेट में ऐंठन इत्यादि को दूर करने में प्रभावी होता है। अगर आप पीरियड्स में काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो चेरी का जूस पिएं। इसके अलावा आप चेरी को फल के रूप में भी खा सकते हैं।
6. अनिद्रा की शिकायत करे दूर
रात को अच्छी नींद और गहरी नींद के लिए चेरी आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह आपके शरीर को बेहतर ढंग से काम करने के लिए जरूरी माना जाता है। इसकी मदद से मांसपेशियों की मरम्मत, कोशिकाओं में वृद्धि और मस्तिष्क के कार्य के सुचारू रूप से होते हैं, जिससे आपको पर्याप्त नींद लेने में मदद मिलती है। दरअसल, चेरी में मेलाटोनिन ( melatonin) और एंथोसायनिन पाया जाता है, जो नींद को बेहतर करने में असरदार है।
महिलाओं के लिए चेरी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से महिलाओं की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।


Next Story