- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पोछा लगाते हुए महिलाएं...
लाइफ स्टाइल
पोछा लगाते हुए महिलाएं घटा सकती हैं पेट की चर्बी, करनी होगी ये 3 एक्सारसाइज
Rani Sahu
11 Nov 2022 12:30 PM GMT

x
बदलते लाफस्टाइल और भागदौड़भरी लाइफ के कारण महिलाएं अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है शरीर तो खराब दिखता ही है साथ ही कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है।लेकिन बिजी और कामकाजी महिलाएं भी कुछ आसान सी एक्सरसाइज कर सकती हैं वो भी पोछा लगाते हुए ये एक्सरसाइज काफी आसानी से की जा सकती है। ये एक्सरसाइज पेट और कमर के आसपास की चर्बी को घटाने का एक बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है
एक्सलरसाइज -1
इसे करने के लिए आप पोछा लगाते वक्त एकदम स्ट्रेट खड़ी हो जाएं।
इसके बाद आप अपने दोनों हाथों में पोछे का डंडा पकड़ें।
अपने घुटनों को मोड़कर स्कवॉट्स की पोजीशन बना लें।
अब स्ट्रेट खड़ी होकर दाएं पैर को किनारे में स्ट्रेशच करें।
इसके बाद ऐसा ही दूसरी तरफ भी करें।
एक्सफरसाइज -2
इस एक्सरसाइज को करने के लिए पोछा लगाते वक्त सीधी खड़ी हो जाएं।
फिर आप अपने दोनों हाथों में मोप स्टिक पकड़ें।
अपने दाएं घुटने को मोड़ें और ऊपर की तरफ उठा लें।
फिर अपने दाएं पैर से मोप के एक भाग को स्पर्श करें।
फिर बाएं पैर से इस व्यायाम को करें।
एक्सरसाइज -3
• इस एक्सरसाइज को करने के लिए स्ट्रेट खड़ी हो जाएं।
फिरआप अपने दाएं हाथ में मोप स्टिक को पकड़ें।
फिर आप बाएं पैर को घुटने से मोड़ें और आगे की तरफ उठा लें।
इसके बाद पैर को पीछे की तरफ करके स्ट्रेच कर लें।
इसके बाद इस एक्समरसाइज को दूसरी तरफ भी करें।
Next Story