- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 35-40 की उम्र की...

x
35-40 की उम्र की महिलाएं
35-40 की उम्र के बाद महिलाओं का शरीर कई तरह के बदलाव से गुजरता है। हार्मोन्स में असंतुलन आने लगता है, जिससे मूड स्विंग्स, बालों का झड़ना, त्वचा में ड्राईनेस और वजन का बढ़ना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, शरीर में मसल्स कम होने लगती हैं।
इसके अलावा, सेहत को नजरअंदाज करने से 40 साल के बाद हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मोटापा आदि कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। इसलिए हेल्दी और फिट रहने के लिए महिलाओं को बढ़ती उम्र में पोषक तत्वों से भरपूर स्पेशल फूड्स को शामिल करना चाहिए।
आज हम आपको एक ऐसे सुपरफूड गोजी बेरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे 30 की उम्र के बाद हर महिला को खाना चाहिए। इसकी जानकारी न्यूट्रिशन कंपनी हेल्थ हैच की एक्सपर्ट और को-फाउंडर पलक कोराडिया ने शेयर की है।
एक्सपर्ट का कहना है, ''गोजी बेरीज को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इससे आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं। ये आहार फाइबर का जरूरी स्रोत है। इसके अलावा, इसमें मौजूद बीटा- कैरोटीन आंखों, हड्डियों और त्वचा की हेल्थ के लिए जरूरी होता है।''
100 ग्राम गोजी बेरीज में मौजूद पोषक तत्व
फैट- 0.4 ग्राम
प्रोटीन- 14.3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट- 77 ग्राम
फाइबर- 13 ग्राम
कैल्शियम- 190 मिलीग्राम
आयरन- 6.8 मिलीग्राम
विटामिन सी- 48.4 मिलीग्राम
विटामिन ए- 8040 मिलीग्राम
सोडियम- 0.024 ग्राम
इसे जरूर पढ़ें: स्वाद से भरपूर ब्लूबेरी के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में कितना जानती हैं आप
गोजी बेरीज खाने का तरीका
इसे सलाद या फलों में शामिल करें।
आप इसे स्मूदी में मिलाकर भी ले सकती हैं।
गोजी बेरीज जूस
सामग्री
फ्रेश गोजी बेरीज - 100 ग्राम
पानी- 100 मिली
नमक- स्वादानुसार
विधि
इसे अच्छी तरह से धोकर डंठल अलग कर दें।
फिर सभी चीजों को मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।
इसे गिलास में सर्व करें।
आपका जूस तैयार है।
यदि आप इसे ज्यादा मात्रा में लेते हैं, तो गोजी बेरीज हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
आंखों के लिए वरदान
बढ़ती उम्र का असर आंखों पर भी होता है। गोजी बेरीज पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इसमें जेक्सैन्थिन, ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन होते हैं। ये तीनों ही तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।
एंटी-इंफ्लेमेटरी
अर्थराइटिस की समस्या बढ़ती उम्र में महिलाओं को परेशान करने लगती है। इससे जोड़ों में दर्द और अकड़न महसूसहोती है, जिससे महिलाओं को रोजाना का काम करने में भी परेशानी होती है। ऐसे में गोजी बेरीज खाना फायदेमंद होता है।
गोजी बेरीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा, इनमें पालक से 15 गुना ज्यादा आयरन होता है। ये कैल्शियम और जिंक से भी भरपूर होते हैं।
बालों की ग्रोथ में मददगार
जब बालों की बात आती है, तब गोजी बेरीज से हमें कई फायदे होते हैं। गोजी बेरीज विटामिन-ए और सी से भरपूर होती हैं। विटामिन-ए स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और विटामिन-सी पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।
डिप्रेशन होता है दूर
एक कप गोजी बेरीज का जूस पीने से एनर्जी के लेवल और डाइजेशन में सुधार होता है। इसके अलावा, यह डिप्रेशन और तनाव जैसे मानसिक समस्याओं को दूर करता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
गोजी बेरीज में पॉलीफेनोल्स होते हैं। ये शरीर से फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। इस तरह हाई ब्लड प्रेशर से परेशान महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी में सुधार करते हैं।
किडनी रहती है दुरुस्त
गोजी बेरीज शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं, जिससे किडनी अपने काम को आसानी से कर सकती हैं। ये बेरीज शरीर से फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिन्स को दूर करके किडनी पर पड़ने वाले बोझ को कम करती हैं।
डाइट के अलावा, सही मात्रा में पानी, अच्छी नींद, तनाव को कंट्रोल और रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करके महिलाएं बढ़ती उम्र में हेल्दी रह सकती हैं।
आपको भी किसी फूड से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story