लाइफ स्टाइल

महिला का खुलासा, पति की एक आदत से हुई परेशान

jantaserishta.com
18 April 2022 3:07 PM IST
महिला का खुलासा, पति की एक आदत से हुई परेशान
x

नई दिल्ली: हर व्यक्ति की अपनी अलग-अलग आदतें होती हैं, जो कई बार सामने वालों को काफी अजीब लगती हैं. कई बार इन आदतों के कारण सामने वाले शख्स को काफी परेशानी भी उठानी पड़ती है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यह मामला एक महिला का है , जहां वह अपने पति की एक आदत से काफी ज्यादा परेशान हो चुकी है और अब इससे उनके रिलेशनशिप पर भी असर पड़ रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

महिला ने बताया, मेरा पति बाकी लोगों से काफी अलग है, और इसी वजह से मैंने उससे शादी की. लेकिन हाल ही में उसे काफी अजीब आदत लगी है. वह दो चरणों (Phase) में सोता है. वह रात में जल्दी बेड पर चला जाता है और करीब 4 घंटे सोने के बाद फिर से उठ जाता है, लगभग 30 मिनट से 2 घंटे के बीच उठा रहता है, जिसके बाद वह फिर से 3 से 4 घंटे के लिए सोता है और फिर सुबह उठता है.
रात के बीच में जब वह उठता है तो कई तरह के काम करता है जैसे किताब पढ़ना, रनिंग करना, या चाय पीना. महिला ने बताया कि शुरुआत में मुझे लगता था कि वह ये सब इसलिए करता है क्योंकि वह कुछ अलग करना चाहता है जिस वजह से उसे नींद नहीं आती और वह कुछ नया करने के लिए बहुत ज्यादा सोचता है, लेकिन ऐसा करते हुए उसे पूरा एक साल बीत चुका है.
महिला ने बताया कि पति की इस अजीब आदत के कारण उनकी सेक्स लाइफ पर काफी बुरा असर पड़ रहा है क्योंकि उनकी सोने की टाइमिंग काफी ज्यादा अलग हो गई है. साथ ही इस आदत के कारण वह आपस में समय भी नहीं बिता पाते क्योंकि पति काफी जल्दी सो जाता है.
महिला ने कहा, रात के बीच में जब वह उठता है तो अंदर-बाहर जाने और कुछ ना कुछ करने की आवाज से उसकी भी नींद में खलल पड़ता है. रात के बीच में रनिंग करके लौटने के बाद वह रोमांस करने के लिए मुझे नींद से उठाता है लेकिन रात के बीच में उठना मुझे काफी बेकार लगता है.
महिला ने बताया कि मेरी नौकरी 9 से 5 की है. जबकि उसका पति एक आर्टिस्ट है और अपने मन मुताबिक काम करता है. पति की इस अजीब आदत को देखते हुए महिला ने बताया कि इससे उनका रिलेशनशिप और सेक्स लाइफ काफी ज्यादा खराब होने लगी है. महिला ने यह भी बताया कि उसका पति अपने काम को लेकर काफी ज्यादा खुश और एनर्जेटिक है.
एक्सपर्ट का कहना है कि आप सही हैं लेकिन आपके पति को इस बात का एहसास होना चाहिए कि उनकी इस अजीब आदत के कारण वह अपना रिलेशनशिप खराब कर रहे हैं. ऐसे में आप उनसे इस बारे में खुलकर बात करें और उनकी इस अजीब आदत के कारण आपको होने वाली परेशानी के बारे में बताएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story